फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in meerut

भगत सिंह मार्केट में छेड़छाड़, सांप्रदायिक तनाव

Sat, 12 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 12 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in meerut
भगत सिंह मार्केट में शुक्रवार रात छेड़छाड़ और मारपीट के बाद सांप्रदायिक तनाव हो गया। जिसमें व्यापारियों ने गिरफ्तारी के विरोध में कोतवाली थाना घेर लिया। पुलिस से धक्का मुक्की होने पर तीन थानों की पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जाकिर कॉलोनी निवासी दो सगी बहनें भगत सिंह मार्केट खरीददारी करने गई थी। आरोप है कि खरबंदा गारमेंट्स के बाहर दुकान पर काम करने वाले दो युवकों ने उनसे छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर महिलाओं से अभद्रता और मारपीट कर दी। जिसमें एक महिला के हाथ में चोट लग गई। जिसके बाद दोनों समुदाय के लोगों की भीड़ लग गई और एक-दूसरे के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर अजय अग्रवाल फोर्स के साथ पहुंचे और व्यापारी पक्ष के एक युवक को थाने ले आये। पुलिस ने दोनों बहनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। कोतवाली पहुंचे एक पक्ष ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की तो व्यापारी पक्ष के लोगों ने महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाते हुए पकड़े युवक को छोड़ने की मांग की। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे और पुलिस से धक्कामुक्की की जानकारी पर लिसाड़ी गेट और देहली गेट पुलिस भी कोतवाली पहुंच गई। जिसके बाद भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया गया। हंगामा करने वाले लोगों को पुलिस ने पीटा, जिससे थाने में भगदड़ मच गई। व्यापारियों ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने थाने से लोगों को जबरन खदेड़ दिया। पुलिस ने महिलाओं के भाई और दुकानदार के भतीजे को थाने में बैठा लिया। इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग समझौते की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।

हर एक के लिए अलग कानून
पुलिस के लिए भी हर एक के लिए अलग कानून है। मामूली बात पर जहां शांति भंग की कार्रवाई कर दी जाती है तो थाने में हंगामा और इंस्पेक्टर से धक्कामुक्की करने वालों को लाठीचार्ज करने के बाद भी समझौते के लिए मनाया जाता है। पुलिस ने कोतवाली से भीड़ को लाठी फटकारकर भले भगा दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टे इंस्पेक्टर दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने की बात कहने लगे तो महिलाओं का भाई भी बैकफुट पर आ गया। जिसके बाद रात में थाने में समझौते के लिए पंचायत चली।


पहले भी हुआ बखेड़ा
भगत सिंह मार्के ट में दोनों समुदायों के व्यापारियों की दुकानें हैं। पिछले माह भी छेड़छाड़ के बाद मारपीट से सांप्रदायिक तनाव हो गया था। जिसमें भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा समेत अन्य व्यापारियों पर लूट का केस दर्ज हुआ था। उसके बाद भाजपाइयों ने कोतवाली में सीओ विनीत भटनागर और इंस्पेक्टर को घेरा था। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद दुकानों के शटर भी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed