फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in meerut

रात में समझौता, दिन में पथराव और फायरिंग

Sat, 14 Nov 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 14 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in meerut
ब्रह्मपुरी थाने के पास सैनी वाली गली में बृहस्पतिवार रात हुए सांप्रदायिक टकराव में समझौता होने के बावजूद शुक्रवार दोपहर फिर बवाल हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। एसपी सिटी ने लाठीचार्ज कराते हुए भीड़ को खदेड़ा। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी थाने से सटी सैनी वाली गली में बृहस्पतिवार शाम पटाखे फोड़ते समय स्थानीय निवासी शंकर का एसपीओ हनीफ विरोध कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया था। पथराव और फायरिंग होने के बावजूद सत्ताधारी नेताओं के दबाव में पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। बल्कि देर रात दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर सुलह करा दी थी। शुक्रवार सुबह भी दोनों पक्षों में विवाद को लेकर थाने में मीटिंग बैठी। दोपहर बाद नमाज के बाद लौटते लोगों की दूसरे पक्ष के लोगों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके  बावजूद दोनों पक्षों के लोगों ने अपने घरों की छतों से एक-दूसरे पर पथराव किया। जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ओपी सिंह आसपास के थानों की फोर्स लेकर आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को उनके घरों में अंदर कैद किया। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद डीएम पंकज यादव और एसएसपी डीसी दूबे भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों और महिलाओं ने उनके सामने हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed