{"_id":"d248d767039e1fb3f449c441fc303512","slug":"communal-disturbance-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी स्कूटर से टक्कर, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी स्कूटर से टक्कर, तनाव
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 13 Nov 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्दुल्लापुर में बुधवार को छात्रा को टक्कर मारने पर सांप्रदायिक टकराव हो गया। पथराव और फायरिंग हुई। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
मामला भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर का है। बुधवार को हलवाई रघुवीर सिंह की दुकान से उसकी बेटी निधि लौट रही थी, जो बीए मेें पढ़ती है। आरोप है कि स्कूटी सवार दूसरे समुदाय के दो युवकों ने छात्रा को टक्कर मार दी। जिस पर रघुवीर के भतीजे ने स्कूटी सवार युवक को एक थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी पर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव और फायरिंग कर दी। इस पर गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। दीपावली पर अब्दुल्लापुर में सांप्रदायिक टकराव की जानकारी लगते ही भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने गोली के निशान दिखाए और खाली खोखे पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन
हालात देखते हुए पुलिस ने गांव में फोर्स तैनात करा दी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर पुलिस के सामने हंगामा भी किया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर 24 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि आरोपी पक्ष पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी देकर समझौते का प्रयास करने में लगा है।
पथराव में वृद्धा घायल
पथराव में पड़ोसी वृद्धा राजकली घायल हो गई। पुलिस ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर घर भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि एक गोली पड़ोसी राहुल की पानी की टंकी में घुस गई। एसओ भावनपुर मोहन सिंह का कहना है दोनों पक्षों की तहरीर आ चुकी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।