फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in meerut

इंचौली में पथराव, फायरिंग से सांप्रदायिक तनाव

Thu, 28 Jan 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 28 Jan 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in meerut
इंचौली गांव में बुधवार दोपहर अलग-अलग समुदाय के दो परिवारों में पुरानी रंजिश को लेकर फिर से मामला बिगड़ गया। जिसमें मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घायल युवकों को उपचार के लिए भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना इंचौली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंचौली गांव निवासी सुशील पुत्र देवी सिंह और वसीम पुत्र शरीफ में काफी समय पहले शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। जिसने बाद में रंजिश का रूप ले लिया था। बुधवार दोपहर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और पथराव के अलावा हवाई फायरिंग भी हो गई।
विज्ञापन


मारपीट और पथराव में सुशील और वसीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार सुशील और वसीम ने एक-दूसरे के छह-छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सन्नाटा पसरा
गांव में दो समुदायों के बीच अचानक पथराव के बीच गोलियों की गूंज से गांव के रास्ते खाली हो गए। लोग घरों में दुबक गए। जिसके चलते काफी देर रास्तों में सन्नाटा पसरा रहा।


पहले भी हुई फायरिंग
दोनों समुदायों के बीच चल रही इस रंजिश के चलते पहले भी कई बार पथराव और फायरिंग हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने हर बार कार्रवाई करने के बजाए ढुलमुल रवैया अपनाए रखा। पुलिस की लापरवाही के कारण ही दोनों समुदाय के बीच तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed