{"_id":"57dc62ed4f1c1b3c3dd49b8d","slug":"child-murder-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहत बच्चे की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहत बच्चे की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:54 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित के घर पहुंचे बसपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने आठ साल के बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने खेत से लाश बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले फिरौती मांगी और फिर तुरंत ही बच्चे की गला घोटकर हत्या कर दी।
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिंधावली गांव निवासी आनंद के बेटे गोलू (8) का बुधवार को अपहरण हो गया था। बृहस्पतिवार को गोलू के चाचा आदेश के मोबाइल पर एक कॉल आई और धमकी देते 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पीड़ित परिवार ने इसकी जानकारी कंकरखेड़ा थाने में दी।
पुलिस ने शुक्रवार को फिरौती के लिए आए कॉल की जांच की और गांव के सौरभ, रिंकू और एक महिला को उठा लिया। पुलिस ने तीनों से पूछताछ की, लेकिन दिनभर आरोपियों ने जुबान नहीं खुली। आधी रात को सौरभ ने बताया कि उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी है। उसका लाश गांव से सटे आनंद के खेत में ही पड़ी है। आधी रात को पुलिस व ग्रामीणों ने आरोपी को साथ लेकर जंगल खंगाला। रात करीब 1:20 बजे गोलू की लाश मिली।
विज्ञापन
पड़ोसी हैं सभी आरोपी
पुलिस ने बताया कि गोलू की हत्या करने वाले पड़ोसी ही हैं। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने गोलू को अपहरण कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की प्लानिंग बनाई थी। सौरभ बीए का स्टूडेंट है। उसने अपने चचेरे भाई सचिन और अपनी भाभी को भी शामिल किया था। सचिन इंजीनियरिंग का छात्र है।
परिजनों में मचा कोहराम
सिंधावली गांव में आनंद की करीब 150 बीघा जमीन है। परिवार वालों ने बताया कि आरोपी समय देते तो वह पैसा दे देते। बच्चे को मारने की क्या जरूरत थी। मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया है।
गोलू की लाश मिल गई है। दो आरोपी सौरभ और रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। शव पोस्टमार्टम भेजा है। इस हत्या में कई लोग शामिल हैं। - डॉ. अरविंद पांडेय, सीओ दौराला