{"_id":"57d458f04f1c1ba90a31899c","slug":"chatra-se-mobile-cheena","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त आवास के सामने बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर आयुक्त आवास के सामने बदमाशों ने छात्रा से मोबाइल छीना
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sun, 11 Sep 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त आवास के बाहर शनिवार दोपहर डीयू की छात्रा से हथियारबंद बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ उसका एडमिशन कराने के संबंध में मेरठ कॉलेज में आई थी।
मुरादनगर, गाजियाबाद के सुराना गांव निवासी तनु यादव पुत्र बिजेंद्र सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा है। तनु अपनी छोटी बहन शिवानी के साथ शनिवार को मेरठ कॉलेज आई थी। कचहरी में शिवानी की मार्कशीट की फोटो कॉपी कराकर दोपहर में दोनों बहन पैदल ही मेरठ कॉलेज जा रही थी। नगर आयुक्त आवास के सामने पीछे से बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश आए और दोनों को धमकाकर तनु के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग गए। दोनों बहनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगोें की भीड़ लग गई। घटनास्थल से चंद कदम दूर कमिश्नरी, कलक्ट्रेट और एसएसपी का ऑफिस है। महिला थाने की पुलिस दोनों बहनों को थाने ले आई। जहां पीड़िता ने तहरीर दी। उसके बाद सिविल लाइन थाने की महिला थाने पहुंच गई। जहां से तहरीर लेकर आई। मामला सिविल लाइन थाने में दर्ज हो गया है।
टॉपर रह चुकी है तनु
पुलिस के मुताबिक तनु हाईस्कूल और इंटर में टॉपर रह चुकी है। तनु डीयू से एमएससी (मैथ्स) की पढ़ाई कर रही है। शिवानी का एडमिशन डीयू में नहीं हुआ तो तनु उसको लेकर मेरठ कॉलेज लेकर आई थी। शिवानी भी एमएससी (मैथ्स) में एडमिशन लेना चाहती है। पुलिस ने बताया कि छात्राओं के पिता बिजेंद्र सिंह सिंचाई विभाग में कार्यरत थे। कुछ दिनों पहले उनकी मौत हो गई थी।