फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chatra se darindgi

छात्रा से दरिंदगी करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे, दरोगा की तलाश जारी

Sun, 29 Jan 2017 11:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 29 Jan 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
chatra se darindgi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दसवी की छात्रा से दरिंदगी करने के मामले के तीन आरोपियों को शनिवार टीपीनगर पुलिस ने जेल भेजा दिया है। फरार दरोगा की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का दावा है कि 164 के बयान में छात्रा ने चारों आरोपियों पर अलग-अलग गंभीर आरोप लगाए है। जिसकी विवेचना महिला इंस्पेक्टर कर रही है।

विज्ञापन


टीपीनगर की दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के 164 के बयानों के अवलोकन के बाद दूसरे समुदाय के रईस व शहजाद निवासी कांच का पुल लिसाड़ीगेट, मोहम्मद ताहिर निवासी खुशहालनगर, लिसाड़ीगेट व ब्रह्मपुरी थाने के दरोगा संजीव कुमार के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, गैंगरेप और पास्को एक्ट में शुक्रवार आधी रात रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचक महिला इंस्पेक्टर कंचन चौधरी ने तीनों आरोपियों को शनिवार सुबह अपने थाने में बुलाया और मामले में पूछताछ की। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और फिर जिला जेल भेेजा। पुलिस के मुताबिक नामजद चारों आरोपियों पर फिलहाल एक समान धारा लगाई गई। छात्रा के बयान के आधार पर चारों आरोपियों पर आरोप चार्जशीट में अंकित किए जायेंगे। जिसके आधार पर कोर्ट में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन


दरोगा को जाना पड़ेगा जेल
पुलिस ने बताया कि दरोगा का परिवार रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी में रहता है। वारदात के बाद से आरोपी दरोगा संजीव कुमार फरार चल रहा है। पुलिस ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन दरोगा का कोई अतापता नहीं लगा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी दरोगा की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि दरोगा गिरफ्तार नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कुर्की वारंट भी लिया जाएगा। दरोगा को जेल तो जाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो रात हुई छात्रा से दरिंदगी
टीपीनगर पुलिस के मुताबिक दो रात तक छात्रा से दरिंदगी हुई। 22 जनवरी को छात्रा इटावा से लौट आई थी। आरोपी रईस, शहजाद और ताहिर छात्रा को लेकर दिनभर शहर में घूमते रहे। एक सिनेमा हॉल में छात्रा को मूवी भी दिखाई। उसके बाद रात में छात्रा को एक मकान में रखा, जहां रईस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ताहिर और शहजाद ने उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात की। अगली रात को दरोगा ने छात्रा को होटल में रातभर रखा और सुबह बस में बैठाकर परतापुर भेजा।

घटनास्थल तलाशना बड़ा चुनौती
नाबालिग छात्रा ने एक मकान और एक होटल में दरिंदगी होना बताया है। दोनों घटनास्थल की शनिवार महिला इंस्पेक्टर ने तलाश की, लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों ने मकान बताने से इंकार कर दिया। होटल की जानकारी सिर्फ दरोगा का है। छात्रा दोनों घटनास्थल को सही तरीके से नहीं बता सकी। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर आरोपियों के खिलाफ काफी कुछ सुबूत मिल सकते है। जिससे केस मजबूत होगा।

टेंपो में हुई थी मुलाकात
जेल जाने से पहले आरोपी ताहिर ने बताया कि उसकी मुलाकात दो माह पहले टेंपो में हुई थी। छात्रा को उसने अपना मोबाइल नंबर दे दिया था। छात्रा अक्सर फोन पर बातचीत करती थी। आरोपी रईस की पत्नी उसको छोड़ गई थी, इसको देखते रईस ने छात्रा से बातचीत करनी शुरू कर दी। फोन पर तीनों युवक छात्रा से बातचीत करते थे, इसका खुलासा कॉल डिटेल से भी हुआ है। 21 जनवरी को भी छात्रा ने रईस से बात की थी। तीनों आरोपी शादीशुदा है।  


ओर खुलेंगे कई राज
इंस्पेक्टर महिला कंचन चौधरी का कहना है कि विवेचना में इस मामले में ओर कई राज खुलेंगे। छात्रा के दिए बयान और आरोपियों से पूछताछ में काफी कुछ जानकारियां मिली है। मामला नाबालिग छात्रा व पुलिस विभाग  दरोगा से जुड़ा है, इसकी जांच भी गंभीरता से की जाएगी। छात्रा से कई ओर जानकारियों लेनी होगी, उसके बाद ही केस मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed