{"_id":"577c07de4f1c1b6e697fb491","slug":"chatr-ki-ashleel","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की अश्लील वीडियो बना व्हाट्सएप पर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की अश्लील वीडियो बना व्हाट्सएप पर डाली
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी छात्र की उसके पड़ोसी दो युवकों ने अश्लील वीडियो बनाकर परिजनों को ब्लैकमेल किया। किशोर के पिता से एक लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो क्लिप अपलोड कर दी। पीड़ित छात्र के पिता ने आरोपी युवकों और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट दर्ज कराने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा आठवीं का छात्र है। आरोप है कि उसके दो पड़ोसी सगे भाई बेटे को सदर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गए। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। आरोपियों ने अपने पिता के जरिए उससे एक लाख रुपये की डिमांड की।
मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी युवकों और उनके पिता ने वीडियो को व्हाट्सएप और इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर बेटे की क्लिपिंग व्हाट्सएप पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों वसीम और दानिश तथा उनके पिता अशरफ के खिलाफ कुकर्म, रंगदारी मांगने और धमकी देने के साथ ही पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने होटल से भी सीसीटीवी फु टेज निकलवाई है । उधर, छात्र के परिजनों ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया है कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों को फरार होने का पूरा मौका दिया है। आरोप है कि आरोपी केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। सदर थानाध्यक्ष गजेंद्रपाल का कहना है कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। पुलिस पूरी गंभीरता से विवेचना कर रही है।
गैंग बनाकर करते हैं काम
मेरठ। पीड़ित छात्र के पिता का दावा है कि आरोपी दोनों युवकों ने एक गैंग बनाया है। यह गैंग छोटे बच्चों के साथ अनैतिक कार्य करके उनकी वीडियो बनाता है। इसके बाद नेट पर वीडियो डालने की धमकी देकर परिजनों को ब्लैकमेल करके बड़ी रकम वसूल की जाती है।