{"_id":"586559fe4f1c1b132ceecaff","slug":"chalak-ki-gardan","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक युवक ने चालक की गर्दन काटकर पैसे, मोबाइल और ई-रिक्शा लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक युवक ने चालक की गर्दन काटकर पैसे, मोबाइल और ई-रिक्शा लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर पी ब्लॉक में बृहस्पतिवार को एक युवक ने चालक की गर्दन काटकर पैसे, मोबाइल और ई-रिक्शा लूट ली। आधे घंटे तक चालक खून में लथपथ तड़पता रहा और लोग तमाशा देखते रहे। बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहीं करीब चार घंटे बाद ई-रिक्शा एक पार्क से बरामद हो गई। वहीं कंट्रोल रूम पर सूचना के बाद भी यूपी 100 मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
देहलीगेट के थापरनगर स्थित पटेलनगर निवासी इस्लामुद्दीन ने करीब आठ माह पहले से ई-रिक्शा खरीदी थी। बृहस्पतिवार सुबह वह मवाना बस अड्डे पर खड़ा था। इस बीच एक युवक ने गंगानगर पी ब्लॉक जाने के लिए उसकी ई-रिक्शा बुक की। पी पॉकेट स्थित आईआईएमटी एकेडमी के पीछे युवक ने ई-रिक्शा रुकवा ली। इस्लामुद्दीन के मुताबिक युवक ने उससे पैसे, मोबाइल और ई-रिक्शा छीन लिया। विरोध करने पर युवक ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बाद में चाकू से गर्दन काट दी। इस्लामुद्दीन ने वहां से भागकर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर से मदद मांगी। मजदूर ने उसकी गर्दन पर कपड़ा लगाकर आईआईएमटी एकेडमी के गेट पर बैठा दिया। लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी, लेकिन यूपी 100 मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान घायल चालक तड़पता रहा और वहां मौजूद लोग उसे देखते रहे। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मी घायल को दिव्य ज्योति हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद सीओ सदर देहात रितेश कुमार और एसओ मोहम्मद असलम ने पहुंचकर चालक से जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों ने घायल चालक को मेडिकल के लिए रैफर कर दिया। पुलिस ने युवक की तलाश की तो इस्लामुद्दीन की ई-रिक्शा पार्क की झाड़ियों में खड़ी मिली, जिसके पास चाबी और खून में सना चश्मा भी पड़ा हुआ था। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन