फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case registered against police home guard in case of sexual assault attack on woman in Saharanpur

दुष्कर्म मामला: पीड़ित महिला ने एसपी को सुनाई आपबीती, होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Oct 2019 11:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Oct 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Case registered against police home guard in case of sexual assault attack on woman in Saharanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में चिलकाना थाना क्षेत्र की एक महिला ने सरसावा थाने में तैनात होमगार्ड पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में पुलिस लाइन पहुंची महिला को एसपी सिटी ने जिला अस्पताल के लिए भेज दिया है। मामले में होमगार्ड के खिलाफ चिलकाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को चिलकाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला पुलिस लाइन पहुंची। महिला के साथ पहुंचे उसके पिता ने बताया कि वह चिलकाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसने अपनी पुत्री का विवाह सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव में किया था। आरोप है कि उसकी पुत्री की सास के सरसावा क्षेत्र में रहने वाले एक होमगार्ड से संबंध हैं। जिस कारण होमगार्ड का उसके घर आना जाना था। आरोप है कि होमगार्ड उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत उसने थाने में की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौलवी ने किया महिला हेड कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस दौरान पिता के साथ पहुंची महिला की तबीयत खराब हो गई और महिला बेहोश हो गई। जिस पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने एंबुलेंस बुलवाकर उसे अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि चिलकाना थाने में होमगार्ड रोहतास निवासी सैदपुर गांव के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed