फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Case filed against three accused in case of demanded of three lakh from a doctor at Bijnor

बदमाश बटलर सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, डॉक्टर समेत कई से मांग चुके थे रंगदारी

Sat, 30 Nov 2019 11:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 30 Nov 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three accused in case of demanded of three lakh from a doctor at Bijnor
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर जनपद में जेल में बंद बदमाश बटलर व उसके गैंग के तीन गुर्गों के खिलाफ मंडावर थाने में एक व्यापारी से रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


चांदपुर थाने के गांव कुलचाना निवासी बदमाश बटलर ने छह माह पूर्व बिजनौर में रहने वाले अपने सगे मौसा सतवीर से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद चिकित्सक नवनेश कोठारी से भी रंगदारी मांगी थी, तब से बटलर जेल में बंद है। एक माह पूर्व मंडावर के बाजार कला निवासी अनुज गुप्ता से भी गैंग ने तीन लाख की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अनुज गुप्ता ने रंगदारी की रकम गैंग के गुर्गों को दे दी थी। इस मामले में मंडावर थाने में शनिवार को अनुज गुप्ता ने जेल में बंद बटलर गांव नसीरी निवासी गैंग के गुर्गे निपेंद्र उर्फ नीटू व सद्दाम, शिवाला कला निवासी सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: जेल में बंद बटलर के गुर्गे ने चिकित्सक से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गैंग का गुर्गा सलमान मुंबई की लूट में भी वांछित है। मुंबई पुलिस कई बार सलमान की तलाश में घर पर आई लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्नी से विवाद में अनुज गुप्ता पिछले दिनों जेल गया था। जेल में बटलर ने उसे डराया धमकाया था। 

इसके बाद जेल से बाहर आने पर अनुज गुप्ता ने बटलर गैंग के गुर्गों को दो किस्तों में एक लाख और दो लाख रुपये दिए थे। दो दिन पूर्व बटलर गैंग ने मोहल्ला जाटान निवासी चिकित्सक अशोक वर्मा से मोबाइल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने इस मामले में कई युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed