फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   case filed against minister mukesh siddhart

एआरटीओ को धमकी देना पड़ा महंगा, सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Apr 2017 12:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 05 Apr 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
case filed against minister mukesh siddhart
सपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अवैध डग्गामार बसों के मालिक और सपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर परतापुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि रविवार को सपा नेता ने परतापुर तिराहे पर एआरटीओ प्रवर्तन और उनकी टीम के साथ गालीगलौज करते हुए धमकी दी थी। इस मामले में एआरटीओ ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन दीपक कुमार शाह ने शिकायत में कहा कि रविवार को वह परतापुर तिराहे पर डग्गामार बसों पर कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। तभी पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ अपनी गाड़ी से पहुंचे और एआरटीओ की गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी। आरोप है कि मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि वह सपा का पूर्व मंत्री और उसकी गाड़ियों को किसके आदेश पर पकड़ा जा रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन ने पूरे प्रदेश में चल रहे अभियान के बारे में बताया तो सपा नेता ने गाली गलौज करते हुए धमकी दी। विरोध करने पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा लिया। एआरटीओ प्रवर्तन ने एसएसपी से कहा कि ऐसे तो परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ऑफिस से निकलने में भी डरने लगेंगे।
विज्ञापन


इस पर एसएसपी जे. रविंदर गौड़ ने कहा कि धमकीदेने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकेश सिद्धार्थ के खिलाफ धमकी देने, गाली गलौज करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के सामने दिखाई थी दबंगई:
इंस्पेक्टर परतापुर सुशील दूबे ने जब परतापुर थाने का चार्ज संभाला था तो वह शाम को जीप से गश्त पर थे। इस दौरान मुकेश सिद्धार्थ ने अपनी गाड़ी बीच सड़क पर रोक दी थी। इंस्पेक्टर ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो मुकेश सिद्धार्थ ने कहा कि मैं राज्यमंत्री हूं। अब इंस्पेक्टर मुकेश सिद्धार्थ की तलाश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed