{"_id":"591b63d94f1c1b2d0bf2275c","slug":"called-lover-for-burana-and-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ाना से प्रेमी को बुलवाकर परिजनों से पिटवाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़ाना से प्रेमी को बुलवाकर परिजनों से पिटवाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना से अपने प्रेमी को युवती ने बुलाकर उसकी जमकर पिटाई करवाई। आरोप है कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। युवती का कहना है कि प्रेमी शादी करे या फिर दुष्कर्म के मामले में जेल जाए। मंगलवार को दिनभर दोनों के परिजन शादी की बातचीत पर सहमति बनाने में लगे रहे।
मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। एक युवती माता के जागरण के कार्यक्रम में डांस करती थी। एक साल पहले बेगमपुल पर बुढ़ाना के एक युवक से उसकी मुलाकात हुई। उक्त युवक भी जागरण में काम किया करता था। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया शादी करने की बात भी चली। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया।
युवती ने यह बात परिजनों से बताई और खुदकुशी करने को कहने लगी। परिजनों ने युवती से फोन कराकर उसके प्रेमी को आखिरी बार मुलाकात करने की बात कहकर सोमवार देर रात मेरठ बुलाया। प्रेमी आया तो युवती के परिजन उसको पीटकर थाने ले गए। पुलिस के मुताबिक युवक ने बताया कि वह युवती को 50 हजार रुपये के जेवरात दे चुका है। दुष्कर्म का आरोप गलत बताया।
विज्ञापन
केस नहीं करेंगी कौन गारंटी लेगा
युवती शादी की जिद पर अड़ी है। इसकी जानकारी पर युवक के पक्ष से एक भाजपा नेत्री थाने पहुंची। भाजपा नेत्री ने पुलिस से पूछा कि शादी के बाद युवती केस नहीं करेगी, इसकी कौन गारंटी लेगा। सिविल लाइन थाने के एसएसआई धनवीर सिंह ने बताया कि दोनों परिवार में बातचीत चल रही है। सहमति नहीं बनी तो बुधवार को पुलिस आरोपी को जेल भेज देगी।