फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bursai handball bullets on the chairman of the board of trade, ruckus

व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हंगामा

Wed, 15 Mar 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
Bursai handball bullets on the chairman of the board of trade, ruckus
अस्पताल में पूछताछ करते पुलिसकर्मी

मेरठ में शारदा रोड पर गुटखा व्यापारी के युवा पुत्र की डकैती के दौरान हत्या होने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि मंगलवार रात तीन युवकों ने कपड़ा व्यापारी और शारदा रोड व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश मित्तल पर गोलियां बरसा दीं। हमले में जयप्रकाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा व्यापारी बाल-बाल बचा। पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। गोली पुरानी रंजिश को लेकर मारना बताया गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी के पंजाया मोहल्ला निवासी जयप्रकाश मित्तल की शारदा रोड पर मित्तल साड़ी संस के नाम से दुकान है। जयप्रकाश रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर शारदा रोड स्थित पीएनबी के पास मनीष शर्मा से बातचीत कर रहे थे। मनीष शर्मा संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री हैं। आरोप है कि इसी दौरान बीड़ी व्यापारी मनोज कुमार निवासी माधवपुरम अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा।  

विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुआ हमला

Bursai handball bullets on the chairman of the board of trade, ruckus
मंडल के अध्यक्ष को गोली मारी

मनोज और उसके दोनों साथियों ने दोनों व्यापारियों पर गोलियां बरसा दीं। गोलियां चलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। एक गोली जयप्रकाश के पैर में लगी, जबकि मनीष ने वहां से भागकर जान बचाई। पुलिस ने घायल को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कर आरोपी मनोज कुमार के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मनोज से अभी पूछताछ जारी है। 

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दिनेश सिंह के मुताबिक जयप्रकाश मित्तल पर हमले के पीछे पुराना विवाद बताया गया है। किस बात पर विवाद हुआ, इसकी जानकारी की जा रही है। हालांकि चर्चा है कि लाटरी के पैसे को लेकर छह साल से जयप्रकाश और मनोज कुमार में विवाद है। पहले भी मारपीट हो चुकी है।

विज्ञापन

मिस नहीं होती तो लगती गोली

Bursai handball bullets on the chairman of the board of trade, ruckus
विलाप करते परिजन

मनीष ने बताया कि अगर हमलावरों की गोली मिस नहीं होती तो वह उसको भी लग जाती। एक हमलावर ने उनको भागते हुए गोली मारने का प्रयास किया था, लेकिन ऐन वक्त पर गोली मिस हो गई। दोनों व्यापारियों ने बताया कि मनोज को उन्होंने पहचान लिया था। मनोज अपने साथियों के साथ हमला करने आया था। क्योंकि जयप्रकाश, मनोज की बातचीत नहीं हुई। हमलावर आए और गोलियां चला दी।

व्यापारियों ने किया हंगामा 
व्यापारियों पर हमले की जानकारी लगते ही संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री अरुण वशिष्ठ, कमल ठाकुर, पवन मित्तल, संदीप रेवड़ी और राजीव काले समेत अन्य व्यापारी नेता केएमसी हॉस्पिटल पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने कहा कि लगातार ब्रह्मपुरी में व्यापारियों पर हमले हो रहे है और पुलिस फर्जी खुलासे करने में लगी है। सही आरोपी पकड़ें तो वारदातों पर शिकंजा कसा जा सकता है। हालांकि इस वारदात में पुरानी रंजिश की बात सुनकर व्यापारी वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed