{"_id":"585eac364f1c1b774fe3ce87","slug":"builder-par-fireing","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एन्क्लेव कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर पर की फायरिंग और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिफेंस एन्क्लेव कालोनी में बाइक सवार बदमाशों ने बिल्डर पर की फायरिंग और...
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना रोड स्थित डिफेंस एन्क्लेव कालोनी में बाइक सवार चार बदमाशों ने बिल्डर पर फायरिंग कर दी। बिल्डर बाल-बाल बचा और गोलियां कार में लगीं। पुलिस ने चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस प्रॉपर्टी के विवाद में हमला होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
डिफेंस एन्क्लेव निवासी अशोक मारवाड़ी पुत्र महावीर प्रसाद बिल्डर हैं। हाईवे और आसपास अशोक ने कई कालोनियां काट रखी हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अशोक अपनी स्विफ्ट कार से नटेशपुरम स्थित पुश्तैनी मकान पर आ रहे थे। डिफेंस एंक्लेव कालोनी के गेट के सामने दो बाइक पर नकाबपोश चार बदमाश आए और अशोक पर फायरिंग कर दी। तीन राउंड फायर किए, लेकिन अशोक ने कार दौड़ा ली। गनीमत रही कि गोली नहीं लगी। कार में गोलियां जा धंसीं। हमला करके बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े बिल्डर पर फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। अशोक ने विक्रांत उर्फ आदित्य, संजय दौरालिया, प्रवीण सिंघल, शुभम और एक अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
करोड़ों की प्रॉपर्टी का है विवाद
पुलिस के अनुसार अशोक मारवाड़ी और संजय दौरालिया पहले अच्छे दोस्त थे और साथ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। काम बढ़ता गया और दोनों बिल्डर बन गए। करोड़ों का लेनदेन होने लगा, तो दोनों में तकरार होने लगी। नेशनल हाइवे और सरधना रोड स्थित करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
घर पर पड़ चुकी है डकैती
एक साल पहले दिनदहाड़े दर्जनभर बदमाशों ने अशोक मारवाड़ी के घर धावा बोला था। परिवार को बाथरूम में बंधक बनाकर करीब 10 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट कर ले गए थे। डकैती में राहुल खट्टा गैंग के बदमाशों का नाम आया था। पुलिस ने कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, लेकिन लूटे गए माल की बरामदगी नहीं हो पाई थी। उसके बाद भी कई बार अशोक मारवाड़ी को जान से मारने की धमकियां मिली थीं।
रंगदारी न देने पर हमले की चर्चा
वहीं क्षेत्र में चर्चा है कि अशोक मारवाड़ी से एक माह से रंगदारी मांगी जा रही थी। रंगदारी देने से मना करने पर उस पर फायरिंग की गई। यह भी हो सकता है कि बदमाशों ने हमला करके अशोक पर रंगदारी देने का दबाव बनाया हो। हालांकि इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। मामला लेनदेन का है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।