फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   buetician ko bandhak bana

शोर मचाती रही ब्यूटीशियन और दरिंदों को रहम नहीं आया

Sat, 04 Feb 2017 01:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 04 Feb 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
buetician ko bandhak bana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

लालकुर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को मेहंदी लगाने और टैटू बनाने सीखने आई एक ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पति के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने तहरीर बदलवाने का प्रयास किया। इस पर दंपति ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


गंगानगर की एक ब्यूटीशियन लालकुर्ती क्षेत्र में मेहंदी लगाने और टैटू बनाना सीखने आती है। शुक्रवार को टैटू सिखाने वाले युवक उसे एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने अंदर से कुंडी लगाई तो महिला ने विरोध कर दिया। आरोप है दोनों युवक अश्लील हरकत करने लगे। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आरोपी दरवाजा खोलकर वहां से भाग गए। महिला ने फोन करके अपने पति को बुला लिया। बाद में दंपति ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने महिला से तहरीर बदलवाने की बात कही। इस पर दंपति ने विरोध कर दिया। थाने में जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर महिला की तहरीर पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


पुलिस के खिलाफ गुस्सा
पीड़ित दंपति में लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। महिला ने बताया कि पुलिस ने थाने में उसके साथ गलत व्यवहार किया। पुलिस आरोपियों के बचाव में उतर गई थी। एसपी सिटी नहीं आते तो पुलिस ने सारा मामला मैनेज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करो
महिला ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया और कहा कि तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। महिला के साथ इस तरह की हरकत की जाएगी और पुलिस आरोपियों को बचाएगी तो ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed