{"_id":"5894de4c4f1c1b313de84fe5","slug":"buetician-ko-bandhak-bana","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोर मचाती रही ब्यूटीशियन और दरिंदों को रहम नहीं आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोर मचाती रही ब्यूटीशियन और दरिंदों को रहम नहीं आया
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को मेहंदी लगाने और टैटू बनाने सीखने आई एक ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर गैंगरेप की कोशिश की गई। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पति के साथ थाने पहुंची महिला ने तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस इंस्पेक्टर ने तहरीर बदलवाने का प्रयास किया। इस पर दंपति ने हंगामा कर दिया। एसपी सिटी ने महिला की तहरीर पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गंगानगर की एक ब्यूटीशियन लालकुर्ती क्षेत्र में मेहंदी लगाने और टैटू बनाना सीखने आती है। शुक्रवार को टैटू सिखाने वाले युवक उसे एक कमरे में ले गए। आरोपियों ने अंदर से कुंडी लगाई तो महिला ने विरोध कर दिया। आरोप है दोनों युवक अश्लील हरकत करने लगे। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। आरोपी दरवाजा खोलकर वहां से भाग गए। महिला ने फोन करके अपने पति को बुला लिया। बाद में दंपति ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर लालकुर्ती धीरज शुक्ला ने महिला से तहरीर बदलवाने की बात कही। इस पर दंपति ने विरोध कर दिया। थाने में जमकर हंगामा हुआ। मामले की जानकारी पर एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गए। तब जाकर महिला की तहरीर पर केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ गुस्सा
पीड़ित दंपति में लालकुर्ती पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। महिला ने बताया कि पुलिस ने थाने में उसके साथ गलत व्यवहार किया। पुलिस आरोपियों के बचाव में उतर गई थी। एसपी सिटी नहीं आते तो पुलिस ने सारा मामला मैनेज कर लिया था।
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार करो
महिला ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने इंस्पेक्टर को जमकर हड़काया और कहा कि तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। महिला के साथ इस तरह की हरकत की जाएगी और पुलिस आरोपियों को बचाएगी तो ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।