फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bsp leader and her two daughter dead body found

बसपा नेता की पत्नी और दो बेटियों के शव बरामद   

Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
bsp leader and her two daughter dead body found
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बसपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर मुनव्वर हसन की पत्नी और दो बेटियों के शव दिल्ली की बुराड़ी थाना पुलिस ने मंगलवार को दौराला के समौली गांव मार्ग स्थित सूखी पड़ी काली नदी से बरामद कर लिए। इन तीनों शवों को करीब छह फीट नीचे दबाया गया था।

विज्ञापन


यह था प्रकरण
दिल्ली के बुराड़ी थानाक्षेत्र में बीती 20 मई को बसपा नेता व प्रॉपर्टी डीलर मुन्नवर हसन की उसके पार्टनर शाहिद खान उर्फ बंटी ने शूटरों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में शाहिद ने खुलासा किया था कि मुनव्वर की हत्या से पहले उसने 20 अप्रैल को मुनव्वर की पत्नी सोनिया और दो बेटियों आरजू और अर्शी को भी सहारनपुर से दिल्ली लौटते समय दौराला के पास मौत के घाट उतार दिया था। जिनके शव समौली गांव के पास सूखी काली नदी के जंगल में दबा दिए थे। 21 अप्रैल को मुनव्वर के दो बेटों आकिब और शाकिब को भी दिल्ली में गला दबाकर मार डाला था।
विज्ञापन


दो दिन से डेरा डाले थी
मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम रविवार से दौराला के समौली गांव में डेरा डाले हुई थी। लेकिन टीम को सही लोकेशन नहीं मिल रही थी। टीम ने गांव में दबिश देकर दो सुपारी किलर जुल्फिकार पुत्र सलीम, फिरोज पुत्र शब्बीर निवासी समौली को उठा लिया था। सोमवार देर रात शाहिद की निशानदेही पर दोनों बेटों के शव दिल्ली के जर्जर मकान का फर्श तुड़वाकर बरामद किए थे। जिसके बाद मंगलवार सुबह दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम मुख्य हत्यारोपी शाहिद, जुल्फिकार और फिरोज को लेकर समौली के जंगल में पहुंची थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार मुनव्वर मूल रूप से मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव बझेड़ी का निवासी था। जो करीब 22 साल पहले दिल्ली जाकर बस गया था। वह दिल्ली में बसपा से चुनाव भी लड़ चुका था। शाहिद ने मुनव्वर की करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मुनव्वर और उसके पूरे परिवार को खत्म करने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे चली खुदाई
मंगलवार सुबह करीब दस बजे दिल्ली पुलिस की एएसपी इंद्रा राठौर, इंस्पेक्टर रविकांत, एसआई अमित कुमार, प्रदीप, पंकज, सरधना तहसील के नायब तहसीलदार हौरी सिंह की टीम तीनों हत्या आरोपियों को लेकर समौली-अख्त्यारपुर गांव की काली नदी के घाट पर पहुंची। इसके बाद आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर पुलिस टीम ने टेंट लगवाकर खुदाई शुरू कराई। करीब तीन घंटे तक चली खुदाई के बाद पुलिस ने छह फीट गहरे गड्ढे से मां और दोनों बेटियों के शवों को बरामद कर लिया। पंचनामा भरने के बाद शव मेडिकल मोर्चरी भेज दिए गए। दौराला पुलिस के अनुसार तीनों शवों का बुधवार को मेरठ में ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 


 मौके पर उमड़ी भारी भीड़
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर समौली, अख्त्यारपुर और आसपास के गांवों के सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने टेंट के अंदर किसी भी मीडिया कर्मी या ग्रामीण को नहीं जाने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed