यूपी: पूर्व विधायक के फुफेरे भाई पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में हाइवे पर रीवर पार्क के पास कार सवारों ने प्रापर्टी डीलर पर गोलियां बरसा दी। तीन गोली लगने से प्रापर्टी डीलर घायल हो गया। सीएचसी से घायल को मेरठ रेफर किया। इस मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी।
मुजफ्फरनगर जनपद के कुरावा गांव निवासी लोकेश शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा प्रापर्टी डीलर है और बसपा के पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित के फुफेरे भाई है। छोटे भाई सुनील ने बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने भाई लोकेश शर्मा और बाबू राम के साथ कार से दिल्ली जा रहे थे। बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रिवर पार्क के पास कार रोक कर टायलेट करने लगे। तभी पीछे से कार में सवार होकर दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने पिस्टल से लोकेश शर्मा पर गोलियां चलाई। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया। हमलावर मरा समझ कर बड़ौत की तरफ भाग निकले। लोकेश को दो गोली पेट में और एक गोली जांघ में लगी। छोटे भाई सुनील और बाबूराम ने इधर-उधर भागकर जान बचाई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। भाई सुनील ने एसपी को बताया कि उनकी बुढ़ाना में 40 बीघा जमीन है। इसे लेकर उनका विवाद चल रहा है। इस जमीन पर लोकेश का ही कब्जा है। इस विवाद में उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। सूचना पर एसपी जयप्रकाश सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना के पीछे प्रापर्टी का विवाद बताया जा रहा है। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/