फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   boy murdered in kaaspur

खासपुर गांव में युवक की हत्या  

Sun, 16 Apr 2017 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Apr 2017 02:29 AM IST
विज्ञापन
boy murdered in kaaspur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 खासपुर गांव में युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। गन्ने के खेत में पड़े शव को कुत्तों द्वारा नाेंचते देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

खरखौदा थाना क्षेत्र के खासपुर गांव में गौरव (22) पुत्र विजयपाल शर्मा परिवार के साथ रहता था। विजयपाल की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। गौरव माछरा डिग्री कॉलेज में बीएससी एजी में द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह गौरव अपने मझले भाई सचिन के साथ गेहूं की फसल काट रहा था। जो अचानक गायब हो गया था। रात करीब 9:30 बजे उसका शव पास ही खेत में मिला। सूचना पर गौरव के परिजन और पुलिस पहुंच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस के मुताबिक मौके से गौरव का मोबाइल फोन गायब मिला है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।  परिजनों के मुताबिक तीनों भाईयों विपिन और सचिन में गौरव सबसे छोटा था। देर रात तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed