{"_id":"5d8a6f598ebc3e01802ea48f","slug":"boy-murdered-in-a-village-of-meerut-district-and-dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मुंह में ठूंसा कपड़ा और रस्सी से बांधे हाथ, फिर किशोर की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: मुंह में ठूंसा कपड़ा और रस्सी से बांधे हाथ, फिर किशोर की हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
Wed, 25 Sep 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 25 Sep 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर में मंगलवार को किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोर का शव घर से करीब 200 मीटर दूर धान के खेत में मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गाजीपुर निवासी सनी (17) पुत्र छोटे लाल इंटर की पढ़ाई के साथ मजदूरी भी करता था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह मजदूरी करने निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सभी जगह तलाश किया। लेकिन न मिलने पर ग्रामीणों ने साथ मिलकर सनी की तलाश शुरू की। गांव से पास विजयपाल के धान के खेत में सनी का शव उल्टा पड़ा मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। उसके दोनों हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण शव को घर ले गए। सूचना मिलने पर एसओ इंचौली वरुण शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: दादा ने चाकू से प्रहार कर पोते को मार डाला, फिर खुद का गला रेतकर कर ली आत्महत्या
विज्ञापन
करीबी हो सकते हैं हत्यारे
पुलिस के अनुसार हत्या करने वाले करीबी हो सकते हैं। जहां हत्या की गई, वहां से चंद कदमों की दूरी पर आबादी है। सनी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या की गई, जिससे कोई उसकी चीख न सुन सके। सनी के गले पर चोट के निशान मिले हैं। गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया गया। उधर, सनी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/