{"_id":"5762f74c4f1c1be53811c3f0","slug":"bjp-ki-jaach","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के जांच दल के सामने हो चुकी है पलायन की बात उजागर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा के जांच दल के सामने हो चुकी है पलायन की बात उजागर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम में प्रेसवार्ता में बोलते सांसद हुकुम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद हुकम सिंह ने कहा है कि कैराना और कांधला में पलायन की बात बिल्कुल सच है। इस मुद्दे के उठने के बाद वहां पर माहौल सामान्य है। ठाकुर संगीत सोम निर्भय यात्रा न लेकर कैराना न जाएं तो अच्छा रहेगा। इससे वहां का माहौल बिगड़ सकता है। शामली जिले में कानून- व्यवस्था खराब है। अगर ठीक होती तो आज वहां ऐसे हालात नहीं होते।
कैराना से दिल्ली जाते समय भाजपा सांसद हुकम सिंह कुछ देर के लिये बाईपास स्थित होटल लाल किला में रुके। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हालात खराब हैं। सपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट है। खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है। इस ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
कैराना और कांधला में लोग पलायन कर रहे है, इसमें कोई गलत बात नहीं है। कैराना और कांधला के माहौल के सवाल पर सांसद ने कहा कि वहां का माहौल बिल्कुल सामान्य है। भाजपा के जांच दल के सामने पलायन की बात उजागर हो चुकी है।
विज्ञापन
जांच दल ने घर-घर जाकर बातचीत की है। अगर वहां कानून-व्यवस्था ठीक होती तो वहां के लोग पलायन न करते। भाजपा विधायक ठाकुर संगीत सोम द्वारा कैराना तक निर्भय पद यात्रा के सवाल पर सांसद ने कहा कि वहां माहौल सामान्य है और उनका यही मानना है कि विधायक यात्रा लेकर वहां न जाएं, इससे माहौल खराब हो सकता है। हालांकि, वह पार्टी के विधायक हैं, जो फैसला लिया है उसे वह स्वयं देंखे। इस दौरान भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, राजेंद्र सिंह, डॉ. विजय शर्मा, विक्रांत ढाका, गौरव चौहान, विनित लाटियान आदि मौजूद रहे।
कानून-व्यवस्था चुनावी मुद्दा
विधानसभा चुनाव में राम मंदिर मुद्दे के सवाल पर सांसद कन्नी काट गए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की बात नहीं, मथुरा कांड और कानून-व्यवस्था को भी भाजपा मुद्दा बना सकती है। पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है, जिसे जनता परेशान है। भाजपा शासन में जनता को अच्छी सरकार और बेहतर कानून-व्यवस्था मिलेगी।
सोम के बयान पर साधी चुप्पी
विधायक संगीत सोम के कैराना में पाकिस्तान जैसे हालात संबंधी बयान के बारे में पूछने पर सांसद हुकुम सिंह चुप रहे। दोबारा पूछने पर कहा कि विधायक ने जो बयान दिया है, उसके बारे में वही जानें। इस पर मुझे कुछ नहीं बोलना है। विधायक ने कुछ सोच समझकर ही बयान दिया होगा।