{"_id":"59249abd4f1c1ba716535d54","slug":"bioy-shot-in-lisaari-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर की चौखट पर खड़े युवक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर की चौखट पर खड़े युवक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी में मंगलवार सुबह बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने घर की चौखट पर खड़े युवक को गोली मार दी। दिन निकलते ही कई राउंड फायरिंग से लोगों में अफरातफरी फैल गई। पेट में गोली लगने से युवक की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
जाकिर कालोनी गली नंबर 28 निवासी ग्यासुद्दीन (34) पुत्र मोहम्मद हाशिम प्लम्बर है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे वह घर के बाहर ही खड़ा था। इस बीच दो बाइकों पर पहुंचे चार युवक ग्यासुद्दीन पर फायरिंग कर फरार हो गए। खून से लथपथ युवक को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गली से दो खोखे बरामद किए हैं। पूछताछ में परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया। ऐसे में पुलिस लेनदेन या किसी पुराने विवाद को लेकर जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार दस दिन पहले भी पैसों को लेकर किसी युवक से ग्यासुद्दीन का विवाद हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों और घायल की पत्नी से पूछताछ की। पड़ोस के एक युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी धमकी देते हुए गए थे कि बदला ले लिया है। एसओ लिसाड़ी गेट धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन