{"_id":"5f2bd060f6b69446303d9780","slug":"bijnor-news-three-accused-arrested-in-double-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल, इस बात को लेकर हुआ था संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को भेजा जेल, इस बात को लेकर हुआ था संघर्ष
Thu, 06 Aug 2020 06:52 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Aug 2020 06:52 PM IST
सार
- तीन और आरोपियों को जेल भेजा
- दोहरे हत्याकांड में चार आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल
विज्ञापन
तीन आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बिजनौर जनपद के धामपुर में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस हत्याकांड में चार आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 28 जुलाई की रात गांव पाडली मांडू में कुत्ते के खरीदारी के रुपयों को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। फायरिंग में केहर (58 वर्ष) और प्रशांत डबास उर्फ वीशू (17 वर्ष) की मौत हो गई थी। गांव का सतेंद्र घायल हो गया। सतेंद्र का मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस इस मामले में रानू, रामू निवासी पाडली मांडू व जिला मुरादाबाद के कांठ थाने के गांव खंडशाल निवासी अमीचंद उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। मुख्य आरोपी निखिल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक हैं हत्या की ये दो वारदात, महिलाओं ने ऐसे दिया घटना को अंजाम, जमकर हंगामा, तस्वीरें
पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में तीन नामजद आरोपियों विपिन पुत्र बलवंत सिंह, नरेंद्र उर्फ बंटी पुत्र बलवंत और ऋतिक उर्फ गोलू पुत्र पवन कुमार निवासी पाडली मांडू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। बकौल सीओ, तीनों शातिर अपराधी है और तीनों पर ही कोर्ट हत्याओं के केस विचाराधीन है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/