फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhai ki beemaari bataakar banaaya gang

भाई की बीमारी बताकर बनाया था गैंग   

Sat, 20 Jan 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
bhai ki beemaari bataakar banaaya gang
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोहनपुरी में चड्ढा ग्रुप के कर्मचारियों से 18 लाख रुपये लूटने की वारदात का शुक्रवार एडीजी मेरठ जोन ने खुलासा कर दिया। एडीजी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े छह आरोपियों ने पहली बार लूट की वारदात की है। आरोपियों की निशानदेही पर 7.22 लाख रुपये बरामद किए हैं। 
विज्ञापन

एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार और एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में छह जनवरी को मोहनपुरी में शराब ठेके से 18 लाख रुपये की लूट का खुलासा किया है। एडीजी ने बताया कि इस लूट में सभी आरोपी नए हैं और यह उनकी पहली वारदात है। गिरोह का मास्टर माइंड चंदन कुमार का भाई बीमार है, जिसके इलाज अस्पताल में चल रहा है। चंदन ने मोहल्ले पड़ोस के तीन युवक और कानपुर के दो रिश्तेदार के साथ लूट की प्लानिंग की। साथ उनसे कहा कि लूट के पैसों से भाई का इलाज करना है।
विज्ञापन

चंदन अपने दोस्तों के साथ शराब पीने अक्सर ठेके पर आता था। वहां पर शाम को रोजाना बोलेरो में चड्ढा ग्रुप के कर्मचारी कैश लेने आते थे। चंदन ने अपने साथियों को कैश लूटने की बात कही। वारदात वाले दिन चंदन व उसके साथियों ने गोलियां बरसाकर लूटपाट की और शहर छोड़कर भाग गए। क्राइम ब्रांच टीम ने लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एडीजी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी राजेश वर्मा, दरोगा जयवीर सिंह, दरोगा आशु भारद्वाज, जयवर्धन समेत अन्य पुलिस टीम को 50 हजार का इनाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 लाख लूटे, बताए थे 18 लाख
एडीजी ने बताया कि आरोपियों ने 10 लाख रुपये लूटना बताया है। जबकि शराब से कैश ले जाने वाले कैशियर ने 18 लाख कैश लुटना लिखवाया था। आरोपियों से 7.22 लाख रुपये बरामद हुए हैं। बाकी का पैसा लुटेरों ने हरिद्वार, ऋषिकेश समेत कई तीर्थयात्रा पर घूमने और शापिंग करने में खर्च कर दिया। दो लाख रुपये (बंटवारे से अलग) चंदन ने अपने भाई के इलाज कराने के लिए अलग से रख लिए था। वारदात में प्रयुक्त पल्सर, स्कूटी, तीन तमंचे, तीन चाकू बरामद किए हैं। 

यह पकड़े गए आरोपी 
राहुल कुमार उर्फ गोलू पुत्र अरविंद कुमार 
पता- श्रीराम कृपा स्टेट सोसाइटी नवाबगंज कानपुर 
शिक्षा 12वीं पास 
निखिल शुक्ला उर्फ आदित्य पुत्र राकेश कुमार 
पता - आर्यनगर कोहना कानपुर 
शिक्षा- बीकॉम 
चंदन कुमार उर्फ ओमप्रकाश पुत्र राजकुमार 
पता- न्यू प्रभातनगर  गली नंबर 3 सिविल लाइन 
शिक्षा - आठवीं पास 
ऋषभ पुत्र सुधीर कुमार 
पता - यादगारपुर डेयरी फार्म के पास सिविल लाइन 
शिक्षा - पांचवीं पास 
गौरव कुमार पुत्र पप्पू 
पता - यादगार पुर सिविल लाइन 
शिक्षा - आठवीं पास 
प्रीतम कुमार उर्फ प्रिंस पुत्र चौखेलाल 
पता - यादगारपुर सिविल लाइन 
शिक्षा - आठवीं पास  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed