फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bhadora ask lower for ransom

भदौड़ा ने अधिवक्ता से मांगी 10 लाख की रंगदारी

Thu, 23 Mar 2017 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
bhadora ask lower for ransom
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुख्यात योगेश भदौड़ा के नाम से एक अधिवक्ता सेे धमकी भरी चिट्ठी के जरिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग गई है। इससे अधिवक्ता का परिवार का दहशत में है। इस मामले को लेकर बुधवार दिनभर कचहरी में चर्चा रही। वहीं कचहरी में पेशी के दौरान भदौड़ा से पूछताछ हो सकती है।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र में अधिवक्ता परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार को अधिवक्ता के मकान पर योगेश भदौड़ा के नाम से चिट्ठी आई। इसमें अधिवक्ता को धमकी दी कि 10 लाख रुपये का इंतजाम नहीं हुआ तो अंजाम ठीक नहीं होगा। बुधवार को इसकी जानकारी कचहरी में अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने नाराजगी जताई। अधिवक्ताओं ने योगेश भदौड़ा से पेशी के दौरान बातचीत करने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की योजना बनाई है। यह चिट्ठी गाजियाबाद से भेजी गई है, जबकि योगेश सिद्धार्थनगर की जेल में बंद है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह चिट्ठी योगेश के नाम से कोई दूसरा शख्स भेज सकता है। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


जेल में बनती है प्लानिंग
जेल में बैठे कुख्यात फोन या चिट्ठी भेजकर रंगदारी मांगते हैं। कई बार शिकायत आने के बावजूद भी पुलिस और जेल प्रशासन गंभीर नहीं हुआ। यहां तक कि कुख्यात जेल से ही प्लानिंग बनाकर लोगों की हत्या तक करा देता है। इसका खुलासा भी खुद पुलिस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed