{"_id":"5c671d61bdec22736e4eccc1","slug":"beating-spa-in-kankarkhera-golibari","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंकरखेड़ा में सपाइयों में मारपीट, गोलीबारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंकरखेड़ा में सपाइयों में मारपीट, गोलीबारी
Sat, 16 Feb 2019 01:44 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:44 AM IST
सार
एक सपा नेता को गोली लगी, हालत गंभीर
पैसों के लेनदेन को लेकर चल रहा था दोनों पक्षों में विवाद
सपा नेता व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुपये के लेनदेन के विवाद में शुक्रवार को सपाइयों के दो पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। आरोप है कि एक सपा नेता ने दूसरे सपा नेता को गोली मार दी। हालत गंभीर होने पर घायल को दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी सपा नेता व उसका बेटा भी मारपीट में घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार अनुज चौधरी उर्फ कल्लू पुत्र नरेंद्र चौधरी निवासी रामनगर सपा नेता है। डेढ़ साल पहले उसने सपा नेता रियाज खान निवासी कंकरखेड़ा को शराब के ठेके के सामने कंफेक्शनरी की दुकान खोलने के लिए पैसे उधार दिए थे। तय हुआ था कि जो भी बिक्री होगी, उसमें दोनों का हिस्सा होगा। आरोप है कि दुकान खुलने के बाद रियाज खान ने न तो अनुज को उधार दिए पैसे लौटाए और न ही बिक्री का हिस्सा दिया। काफी दिनों से इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को अनुज अपने साथियों के साथ मार्शल पिच स्थित दुकान पर पैसे मांगने पहुंचा था। इस दौरान दोनों में कहासुनी व मारपीट हो गई। आरोप है कि रियाज खान ने पिस्टल से अनुज के पेट में गोली मार दी। अनुज को कैलाशी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि अनुज के परिजनों की तहरीर पर सपा नेता रियाज खान व उसके बेटे तारिक खान के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी सपा नेता रियाज खान का कहना है कि अनुज अपने साथियों के साथ दुकान पर शराब पीने के लिए आया था। उसके बेटे तारिक ने शराब पीने के लिए मना कर दिया था। जिसके विरोध में अनुज व उसके साथियों ने उस पर और उसके बेटे पर हमला बोल दिया। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि अनुज की तहरीर पर ही केस दर्ज हुआ है। रियाज खान की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जल्द होगी गिरफ्तारी
दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन का विवाद है। एक युवक को गोली लगने पर आरोपी पिता-पुत्र पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी