{"_id":"58a46e854f1c1ba340d8594f","slug":"be-intoxicated-and-unconscious-teamed-with-fellow-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांधला क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक कई दिन पूर्व गांव की एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के परिवार के लोगों ने युवक के परिजनों पर किशोरी को वापस लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक के परिजन उनसे झगडे़ पर उतारू हो गए। समाज के लोगों ने भी पंचायत करके किशोरी को बरामद करने का दबाव बनाया, और ऐसा न करने पर पुलिस कार्रवाई करने की चेतावनी दी। आरोप है मंगलवार को युवक ने किशोरी को बदहवास हालत में गांव के बाहर फेंक दिया और फरार हो गया। गांव के लोगों ने किशोरी के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजनों ने किशोरी को गांव के निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। परिजनों का आरोप है कि किशोरी को आरोपी युवक ने नशीला पदार्थ खिलाने के बाद साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से करके कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन