{"_id":"5fcba3f76b1ca7498f3f3aa1","slug":"baghpat-woman-murder-case-victim-family-has-says-that-fake-encounter-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला हत्याकांड: मुठभेड़ पर उठे सवाल, आरोपी की मां ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला हत्याकांड: मुठभेड़ पर उठे सवाल, आरोपी की मां ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार
Sat, 05 Dec 2020 08:45 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 05 Dec 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में महिला की हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी गौरव को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की मां सोमवती ने एसपी अभिषेक सिंह को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बागपत कोतवाली पुलिस गौरव को अमृतसर के बियास क्षेत्र के रैय्या गांव से लेकर आई थी। गलत तरीके से मुठभेड़ दर्शाई गई है। हत्या की वारदात में भी उसके बेटे को गलत फंसाया गया है।
विज्ञापन
महिला जयंती की हत्या के आरोप में फरार चल रहे गौरव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शुक्रवार रात पुलिस ने नौरोजपुर गुर्जर रोड पर मुठभेड़ में गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें
विज्ञापन
वहीं शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची गौरव की मां सोमवती ने फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाया। उसका कहना था कि जयंती की हत्या के दौरान भी वह और उसका बेटा पंजाब में ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। अब भी बागपत कोतवाली पुलिस अमृतसर के बिसाय थाना पुलिस के साथ ईंट भट्ठे पर पहुंची और गौरव को सुपुर्दगी में लेकर आई थी। लेकिन बागपत पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तारी दर्शाई है। उसके बेटे को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। प्रकरण की जांच की मांग रखी। एसपी अभिषेक सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
