फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक हादसा: लाशों को देख कांप गई लोगों की रूह, मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम, तस्वीरें

Fri, 04 Dec 2020 06:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Accident in Shamli and three child has died and five injured including a woman
हादसे के बाद जानकारी लेती पुलिस और घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के शामली शहर में शुक्रवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मासूम बच्चों की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप गई। आगे देखिए हादसे की तस्वीरें-

Accident in Shamli and three child has died and five injured including a woman
घायल से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

थाना भवन कस्बे के चरथावल बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहीं महिला और बच्चों को एक रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने पर सभी के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Accident in Shamli and three child has died and five injured including a woman
घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं महिला और बच्चों समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Accident in Shamli and three child has died and five injured including a woman
हादसे में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब एक दर्जन यात्री चरथावल बस स्टैंड पर रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे, जबकि कुछ यात्री इसी तिराहे पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में बागपत के एक व मुजफ्फरनगर के अलग-अलग गांव निवासी दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Accident in Shamli and three child has died and five injured including a woman
अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

उधर, घटना की जानकारी लगने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव अस्पताल पहुंचे और उन्होंने मरीजों का हाल जाना। एसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed