फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat police is arrested of seven accused from loni in case of the jeans thieft

आखिर दबोचे गए संदिग्ध युवक, पूछताछ जारी, फैक्टरी से चोरी हुई थी 12 लाख रुपये की जींस

Mon, 02 Dec 2019 10:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 02 Dec 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Baghpat police is arrested of seven accused from loni in case of the jeans thieft
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बागपत शहर की दो फैक्टरियों से चोरी की गई करीब 12 लाख रुपये की जींस गाजियाबाद के लोनी से बरामद हो गई है। इस संबंध में पुलिस ने सात संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए युवकों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पुराना कस्बा निवासी इमरान की महिला थाने के पास जींस रंगाई और धुलाई की फैक्टरी है। 26 नवंबर की रात में फैक्टरी परिसर में कर्मचारी वीरू और रिजवान को बंधक बनाकर और तमंचे से डराकर बदमाशों ने करीब आठ लाख रुपये कीमत की जींस लूट ली थी। विरोध करने पर कर्मचारियों की पिटाई भी की गई। लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने लोनी के अशोक विहार में छापा मारकर जींस बरामद कर ली है। 
विज्ञापन


वहीं छानबीन के दौरान पुलिस को एक महीने पहले लूटी गई करीब तीन हजार जींस बरामद हो गई है। यह जींस पुराना कस्बा स्थित तैय्यब की फैक्टरी से लूटी गई थी। पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये का माल बरामद किया है। सात संदिग्ध युवकों के अलावा बाइक और तमंचा भी मिला है। मंगलवार को वारदात का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने जींस लूट के दोनों मुकदमे चोरी में दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोनी में एकत्र कर रहे थे जींस
लुटेरों ने एक महीने में दो वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। इसके बाद 26 नवंबर को दूसरी वारदात हुई। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। लूट के आरोपी अशोक विहार में गोदाम बनाकर जींस एकत्र कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: आखिर दबोचे गए बाप-बेटा, दरोगा व सिपाही बनकर करते थे ठगी, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

कर्मचारियों को लिया था हिरासत में
जींस रंगाई फैक्टरी में 26 नवंबर की रात में चोरी के बाद पुलिस ने थाने पहुंचकर सूचना देने वाले दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने इन्हें छोड़ दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed