फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Police Dabish in search of accused, and woman's death, stress

यूपी: पुलिस की दबिश के दौरान महिला की मौत, जिला अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, तनाव

Wed, 09 Jan 2019 01:02 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 09 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Baghpat, Police Dabish in search of accused, and woman's death, stress
मौके पर पहुंची पुलिस और नीेच मृतक महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत में मंगलवार की रात में पुलिस की टीम क्षेत्र के गांव टांडा में नौशाद नामक युवक को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर में दबिश देने गई। परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया तो आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की पिटाई से नौशाद की मां की मौत हो गई और उसकी तीन बहनें घायल हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। देर रात तक जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा है। इससे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।

विज्ञापन


इसके बाद परिजन और पुलिस महिला का शव और घायलों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। सूचना पर एएसपी भी जिला अस्पताल में पहुंचे। एएसपी ने कहा महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही खुलासा हो पाएगा। मामले को लेकर देर रात तक जिला अस्पताल में हंगामा होता रहा।   
विज्ञापन


कोर्ट से एक मामले में गिरफ्तारी के वारंट जारी होने के बाद छपरौली पुलिस की टीम मंगलवार रात को क्षेत्र के गांव टांडा में नौशाद को पकड़ने गई थी। इस दौरान परिजनों ने गिरफ्तारी का विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नौशाद के भाई शादाब ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी। कुछ पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को रायफल के बट भी मारे। इससे नौशाद की मां शकीला (55) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से उसकी बहन रीना, शमीना व बुशरा घायल हो गईं। ग्रामीणों के एकत्र होने और हंगामा करने के बाद पुलिस परिजनों के साथ-साथ मृतका और उसकी तीनों बेटियों को जिला अस्पताल ले आई। इनके साथ ग्रामीण भी आ गए। पुलिस ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। 

उधर, सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों और पुलिस से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि महिला की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed