{"_id":"5e3c61798ebc3ee5eb14c544","slug":"baghpat-news-arrested-accused-wanted-to-supply-arms-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कम पढ़े-लिखे निकले सप्लायर, एनसीआर में खपाना चाहते थे मुंगेर ब्रांड के हथियार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: कम पढ़े-लिखे निकले सप्लायर, एनसीआर में खपाना चाहते थे मुंगेर ब्रांड के हथियार
Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
हथियारों के सप्लायर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के बदमाश प्रशांत उर्फ मोनू और अर्जुन उर्फ सुक्का मुंगेर ब्रांड के हथियार एनसीआर के जिलों में खपाने के लिए लाए थे। इससे पहले ही पुलिस ने धर दबोचा। इन बदमाशों ने इससे पहले भी पश्चिमी यूपी में असलहा की सप्लाई की है। किसे-किसे असलहा बेचा गया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि प्रशांत आईटीआई का छात्र है, जबकि अर्जुन 12वीं पास है। दोनों तस्करों ने बताया कि ये हथियार बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी कपिल से गाजियाबाद के लोनी और बंथला में खरीदे थे। इन हथियारों पर बिहार के मुंगेर ब्रांड की मुहर लगी है। इनका मकसद इन हथियारों को एनसीआर के जिलों में खपाना था। बुलंदशहर और गाजियाबाद में कई लोगों से बात हो चुकी थी, बस डिलीवरी होने बाकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: हथियारों का जखीरा समेत दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों की कुंडली खंगालने में जुटे अफसर
विज्ञापन
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य हथियार तस्करों के बारे में भी पता किया जा रहा है। जिस तस्कर से ये हथियार खरीदे गए, वह इंदौर से एनसीआर में खपाने के लिए लाया था। उसकी भी कुंडली खंगाली जा रही है। खेकड़ा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/