फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Badan Singh Baddo has abscond with full proof planning, Meerut police is investigating

फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ भागा कुख्यात बद्दो, करोड़ों के गेम में तीन जिलों की पुलिस का कनेक्शन

Fri, 29 Mar 2019 12:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Badan Singh Baddo has abscond with full proof planning, Meerut police is investigating
बदन सिंह बद्दो - फोटो : social media

रविंद्र हत्याकांड में बदन सिंह बद्दो जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था। बसपा नेता संजय गुर्जर की हत्या में भी जल्द सुनवाई होनी है। खुद को चौतरफा घिरा देख बद्दो ने शातिर गेम खेला। फरारी के लिए करोड़ों के गेम में तीन जिलों की पुलिस का कनेक्शन सामने आ रहा है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ में चुनावी सभा थी, जिसमें गाजियाबाद के अलावा जोन के सभी जिलों की पुलिस व्यस्त थी। इसी के चलते बद्दो ने फरारी की प्लानिंग बनाई।

विज्ञापन

 
कुख्यात बद्दो की फरारी में मेरठ, गाजियाबाद, फतेहगढ़ पुलिस ‘गुनहगार’ हैं। फतेहगढ़ पुलिस बद्दो को बुधवार शाम गाजियाबाद के लिए लेकर चली थी। उसकी गाड़ी के साथ-साथ बद्दो के मददगार भी रहे। रास्ते में रात में होटल में भी रुके थे। बद्दो अपने साथियों के साथ बातचीत करता रहा। लेकिन फतेहगढ़ पुलिस ने उन्हें टोकना भी मुनासिब नहीं समझा, क्योंकि सबकी जेब गर्म थी। गाजियाबाद में आते ही उसकी पेशी हो गई। वहां से भी बद्दो को मेहमान की तरह गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ के रास्ते निकालने की परमिशन दे दी। 
विज्ञापन


गाजियाबाद की कचहरी में बद्दो के साथ-साथ उसके गुर्गे घूमते और बातचीत करते रहे। लेकिन गाजियाबाद पुलिस ने उनकी चेकिंग करना तो दूर कुछ पूछना भी उचित नहीं समझा। बाकी कसर मेरठ पुलिस ने पूरी कर दी। फतेहगढ़ जिले की पुलिस दोपहर से बद्दो के साथ होटल मुकुट महल में मौजमस्ती कराती रही। जबकि इस होटल में पहले भी अपराधियों के शरण लेने की बातें सामने आती रही हैं। बद्दो दरोगा समेत छह पुलिसकर्मियों को बेहोश करके आसानी से फरार हो गया। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। लोगों ने सवाल उठाए हैं कि तीन जिलों की पुलिस की शह से बद्दो फरार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ भागा 
कुख्यात बद्दो ने कस्टडी से फरारी होने के लिए फुलप्रूफ प्लानिंग की। गुरुवार 28 मार्च की तारीख सोचसमझकर तय की। बद्दो जानता था कि इस दिन मेरठ में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा के बंदोबस्त में मेरठ, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों की पुलिस व्यस्त होगी। ऐसे में उसे फरार होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। जब तक पुलिस सक्रिय होगी, वह काफी दूर निकल चुका होगा। इस प्लानिंग में बद्दो द्वारा करोड़ों रुपये खर्च करने की भी बात बताई जा रही है। 

पुलिस को सिकंदर की भी तलाश 
पीड़ित परिवार का कहना है कि बद्दो कहां भागा व उसको कहां संरक्षण मिलेगा, इसकी जानकारी सिर्फ बद्दो के बेटे सिकंदर को होगी। इसके अलावा किसी को नहीं पता होगा। पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। सर्विलांस सेल टीम भी सिकंदर की लोकेशन पता करने में जुटी है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed