फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked on Son and Daughter After A Old Man Murdered in Muzaffarnagar City

मुजफ्फरनगर: वृद्ध की पीट- पीटकर हत्या, बेटे-बेटी पर भी हमला, जानें- क्या था मामला

Tue, 15 Oct 2019 12:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 15 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attacked on Son and Daughter After A Old Man Murdered in Muzaffarnagar City
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में कस्बा मीरापुर के मोहल्ला कोटला में घर के बाहर गाली-गलौज करने से रोकने पर वृद्ध की पीटकर हत्या कर दी गई। वृद्ध को बचाने पहुंचे उसके बेटे और बेटी पर भी हमला कर कर दिया गया। मामले में चार हमलावरों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस आरोपियों की तलाश करने में लगी है। 

विज्ञापन


मीरापुर कस्बे के मोहल्ला कोटला निवासी महताब (62) के बेटे शादाब ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें बताया कि उनके घर के बाहर रविवार रात करीब नौ बजे कुछ लोग आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। महताब ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि घर से बाहर खींचकर महताब को नीचे गिराकर बुरी तरह पीटा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर उनके बेटे फरमान व शाहवेज और बेटी चांदनी बचाने पहुंची तो उन पर भी धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया, जिससे वह भी घायल हो गए। भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। परिजन गंभीर हालत में महताब को चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महताब की मौत हो गई, जिस पर परिजन शव लेकर घर लौट आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: भाई और भाभी ने की युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी दंपती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। महताब के बेटे शादाब की तरफ से दी तहरीर पर नईम, नौशाद, दिलशाद व नौशाद खान के खिलाफ मीरापुर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

यह भी पढ़ें: लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव के बेटे की हत्या, आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, तस्वीरें

उधर, सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed