{"_id":"5cc2a602bdec22144d7e3214","slug":"attacked-by-lover-on-bride-in-a-village-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने दुल्हन पर बोला हमला, मची चीख-पुकार, भीड़ ने जमकर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरफिरे आशिक ने दुल्हन पर बोला हमला, मची चीख-पुकार, भीड़ ने जमकर धुना
Fri, 26 Apr 2019 12:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर शहर से सटे गांव सूजडू में एक सिरफिरे आशिक ने शादी के बाद ससुराल पहुंची दुल्हन पर पेचकश से हमला कर दिया। गुस्साए वर पक्ष के लोगों ने आरोपी को उसके साथी समेत मौके पर ही पकड़कर दोनों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल भीड़ से दोनों को बचाकर थाने पहुंचाया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। देर रात तक इस संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सूजडू निवासी युवक की बरात गुरुवार सुबह छपार क्षेत्र के एक गांव में गई थी। वहां शादी की तमाम रस्में पूरी करने के बाद हंसी-खुशी के माहौल में देर रात युवक दुल्हन के साथ घर लौटा था। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन कार से उतरकर घर की तरफ बढ़े, वहां पहले से घूम रहे दो संदिग्ध युवकों ने अचानक पेचकश निकाल कर दुल्हन पर हमला कर दिया, जिसमें एक वार हाथ पर लगने से दुल्हन लहूलुहान हो गई। दूल्हा-दुल्हन की चीख-पुकार सुनकर युवक के परिजनों ने दोनों हमलावरों को दबोच लिया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर डाली।
विज्ञापन
भीड़ की पिटाई से दोनों मरणासन्न हालत में पहुंच गए। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने बमुश्किल भीड़ को समझा-बुझाकर शांत करते हुए दोनों युवकों की जान बचाकर उन्हें हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि हमलावर युवक गांव बरला का रहने वाला है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/