{"_id":"577eac994f1c1b446c7fac68","slug":"aspatal-me-sipai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में सिपाही की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में सिपाही की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम में भर्ती सिपाही की बेटी को कंपाउंडर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर धुना। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक कस्बा का रहने वाला युवक नोएडा में कांस्टेबल है। उसकी बेटी मंगलवार को घर में सीढ़ियों से गिर गई थी। परिजनों ने उसे पास के रीता नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार रात करीब 12 बजे किशोरी कमरे में अकेली थी, परिजन वेटिंग रूम में थे।
इस दौरान कमरे में दवाई देने के बहाने पहुंचे कंपाउंडर राहुल निवासी घसौली ने किशोरी को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। कंपाउंडर ने उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म की कोशिश की, इस दौरान किशोरी को होश आ गया और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और भाग रहे आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। परिजनों और अन्य मरीजों के तीमारदारों ने अस्पताल संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा कर दिया। एसओ यादराम यादव अस्पताल पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मामले की शिकायत करने के बात कही।