फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   After marriage, Chennai came from Haridwar, couple shot dead after entering UP

शादी के बाद चेन्नई से आये थे हरिद्वार घूमने, UP में घुसते ही बदमाशों ने मार दी गोली

Mon, 19 Jun 2017 02:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Jun 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
After marriage, Chennai came from Haridwar, couple shot dead after entering UP
मुजफ्फरनगर में दंपत्ति को गोली मारी

यूपी सरकार भले ही लाख दावे कर रही हो कि यूपी में कानून व्यवस्था ठीक है, लेकिन सच्चाई क्या है ये तो आप इस खबर से अंदाजा लगा सकते हैं। शादी के बाद चेन्नई से हरिद्वार घूमने आये दंपत्ति को यूपी के मुजफ्फरनगर में सरेआम गोली मार दी गई।

विज्ञापन



चेन्नई निवासी दंपति पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लूट के इरादे से जोड़कर देख रही है। सीसीटीवी फुटेज में आए आरोपियों की पहचान में पुलिस जुटी है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दी है।    
विज्ञापन

   
चेन्नई निवासी आदित्य अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ हरिद्वार घूमने गया था। शनिवार दोपहर हरिद्वार से  बुलेट से दिल्ली लौट रहा था। नई मंडी कोतवाली के बागोवाली पुलिया के पास दो बदमाशों ने बुलेट सवार दंपति को रुकने का इशारा किया। बुलेट नहीं रोकने पर बदमाशों ने आदित्य को गोली मारकर घायल कर दिया था। अस्पताल में घायल का उपचार चल रहा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी घटना में पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपियों की तस्वीर आने से पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे की घटना से लोगों में दहशत

After marriage, Chennai came from Haridwar, couple shot dead after entering UP
पुलिस को जानकारी देती महिला

मंडी पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की टीमें मामले की खुलासे में जुटी है। फिलहाल पुलिस घटना को लूट के इरादे से करना मान रही है। कई संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ की है। घायल की पत्नी विजय लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने बताया कि फुटेज में आए दोनों आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
     
क्षेत्र में हाईवे पर हरिद्वार से लौट रहे दंपति से लूट का प्रयास विफल होने पर पति को गोली मारने की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। आसपास होटल करने वाले और इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े घटना होना मंडी पुलिस की निष्क्रियता का फल है। चौकी से मात्र पचास कदम की दूरी पर घटना को अंजाम देना बताता है कि बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं था। लोगों ने हाईवे पर गश्त बढ़ाने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed