फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Advocate mother's murdered in Saharanpur district of Uttar Pradesh

सहारनपुर: घर में घुसकर अधिवक्ता की मां की हत्या, बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 31 Jul 2019 02:45 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
Advocate mother's murdered in Saharanpur district of Uttar Pradesh
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में कस्बे के मोहल्ला शास्त्री विहार में सोमवार रात लूटपाट करने घर में घुसे बदमाशों ने विरोध करने पर अधिवक्ता की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी। महिला के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए गए। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कवायड के साथ घटनास्थल पर छानबीन की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। वारदात के संबंध में अधिवक्ता की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि मकान से नकदी अथवा जेवरात आदि की बदमाश लूट नहीं कर पाए, बल्कि महिला का फोन और पर्स मकान के पीछे स्थित कॉलोनी के प्लाट में फेंक गए। 

विज्ञापन


सरसावा थाना क्षेत्र के चिलकाना रोड पर शास्त्री विहार कॉलोनी में टैक्स अधिवक्ता देवेंद्र पुंडीर का परिवार रहता है। देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि वह सोमवार शाम को गंगाजल लेने के लिए बाइक से हरिद्वार गए थे। घर पर उनकी मां कमला देवी (68 वर्ष) पत्नी राजपाल सिंह (सेवानिवृत्त एआरसी कर्मचारी) और पत्नी मीनाक्षी एवं उनके दो छोटे बच्चे थे। 
विज्ञापन


देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि देर रात लगभग दो बजे जब वह हरिद्वार से लौट रहे थे तो उनकी पत्नी मीनाक्षी ने कॉल करके बताया कि घर पर तीन बदमाश घुस आए थे। जिन्होंने मां के कमरे में घुसकर उनके साथ काफी मारपीट की। वह दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सोई हुई थी। बदमाशों ने उसके कमरे का भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को कॉल करके इस बारे में बताया। पड़ोसियों के आने पर उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला और मां के कमरे में जाकर देखा तो वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उनके सिर पर गहरी चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल कमला देवी को सीएचसी सरसावा में पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही कमला देवी की मौत हो गई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने महिला का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अधिवक्ता देवेंद्र पुंडीर की तरफ से दी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम पहुंची 
अधिवक्ता की मां की हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ नकुड़ यतेंद्र नागर भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। घर से खून एवं अन्य चीजों के सैंपल और फोटो लिए। 

हमलावरों से संघर्ष किया कमला देवी ने 
सरसावा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिस कमरे में वृद्धा के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है, वहां फर्श, दीवारों एवं बिस्तर और उस पर बंधी मच्छरदानी पर खून फैला हुआ था। जिससे प्रतीत होता है की वृद्धा ने बदमाशों से संघर्ष किया था। एसओ ने बताया कि घर के पिछवाड़े एक कॉलोनी में प्लाट से मृतका का मोबाइल फोन तथा पर्स भी बरामद हुआ है। 

जांच के लिए तीन टीमें गठित 
एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि सिर में भारी वस्तु के प्रहार से महिला की मौत हुई है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम समेत तीन टीमों को जांच के लिए लगाया गया है। बदमाशों ने घर से लूट नहीं की है। मृतका की पुत्रवधू ने बताया कि तीन लोगों में एक महिला भी शामिल थी। हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed