फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Acid attacked on victim woman in Meerut at Uttar Pradesh

यूपी: युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता पर फेंका तेजाब, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 12 May 2019 02:20 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sun, 12 May 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
Acid attacked on victim woman in Meerut at Uttar Pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

चार माह से दुष्कर्म करते आ रहे युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता थाने पहुंची। वहीं पुलिस पर कार्रवाई करने के बजाय थाने से धमकाकर भगाने तो आरोपी युवक पर महिला पर तेजाब फेंकने का आरोप लगा है। मामला दो समुदाय से जुड़ा है। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, एसपी देहात ने मामला संदिग्ध बताया है।

विज्ञापन


मेरठ में खरखौदा क्षेत्र निवासी महिला दो बच्चों के साथ रह रही है। उसके पड़ोस में विहिप का एक कार्यकर्ता रहता है। आरोप है कि कई माह पहले आरोपी ने महिला से घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। हत्या की धमकी मिलने और लोकलाज के चलते महिला चुप रही। जिसके बाद आरोपी उसके बच्चों के सामने ही घर आने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जिस पर पीड़िता नौ मई को शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने धमकाकर भगा दिया। पीड़िता अपने घर लौट गई।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार रात भी पीड़िता थाने गई। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। रात करीब 11 बजे आरोपी उसके मकान पर पहुंचा और पुलिस से शिकायत करने पर उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। इसकी जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोप हैं कि मामला तूल पकड़ता देख और दो समुदाय के बीच होने पर पुलिस ने शनिवार को पीछे की तारीख में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप ने कहा, यह साजिश
बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक बलराज डूंगर विहिप कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को एसएसपी से मिले। कहा कि महिला गलत आरोप लगा रही है। एक दरोगा पर भी आरोप लगाकर महिला ने समझौता किया था। पीड़िता गलत आरोप लगाकर ब्लैकमेल करती है। महिला पर कोई तेजाब नहीं फेंका गया। यह साजिश है। इस मामले में पुलिस जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करे। इस दौरान दुष्कर्म का आरोपी और अन्य कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे।

मामला संदिग्ध है
तेजाब फेंकने का मामला संदिग्ध है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच में आया कि किसी केमिकल का प्रयोग किया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी पक्ष ने महिला पर भी आरोप लगाए हैं। - अविनाश पांडेय, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed