फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused nephew has been arrested in connection with the murder of a woman in Jani area of Meerut

यूपी: खुल गया महिला की हत्या का राज, आरोपी भतीजा गिरफ्तार, खौफनाक है वारदात की वजह

Thu, 28 Jan 2021 12:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
Accused nephew has been arrested in connection with the murder of a woman in Jani area of Meerut
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव में बुधवार को हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के जेठ के बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। एसपी देहात ने बताया कि युवक अपनी चाची से नाजायज संबंध बनाना चाहता था। महिला ने विरोध किया तो आरोपी मानिक भारद्वाज ने चाची की चाकू से हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
एसपी देहात केशव कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कलंजरी गांव में बुधवार को महिला कुमुद शर्मा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। जिसमें पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला के जेठ संजय का बेटा मानिक के हाथ में कई जगह चाकू के निशान हैं और जो एक हाथ में पट्टी बांधे हुए था। हत्या के बाद हत्यारोपी मानिक भी मौके पर घूमता रहा और अंतिम संस्कार में भी शामिल रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी : बागपत में देर रात धरनास्थल से पुलिस ने किसानों को खदेड़ा, लाठीचार्ज में कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज निवासी कलंजरी से पूछताछ की तो उसने हत्या में अपना जुर्म कबूल लिया।

यह भी पढ़ें: भाकियू ने की बड़ी घोषणा, अफसर हुए अलर्ट, राकेश टिकैत पर मुकदमा दर्ज होने से किसानों में भारी आक्रोश

एसपी देहात ने बताया कि मानिक भारद्वाज ने अपनी चाची से तीन माह पहले भी अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया था। महिला जिसका विरोध करती थी। बुधवार सुबह महिला जब घर में अकेली थी। तभी मानिक घर में घुस गया और जबरन चाची से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए अपने भतीजे को चांटा मार दिया और यह बात घर परिवार के लोगों को बताने की बात कही। इस पर युवक ने रसोई से चाकू लाकर अपनी चाची के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। महिला ने बचने का प्रयास किया। हत्या के बाद आरोपी युवक ने कपड़े भी छिपाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed