फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused brother sent to jail in sister murder case at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

चहेती बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार, भेजा जेल, चेहरा देखते ही मार दी थी गोली

Tue, 08 Oct 2019 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Oct 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Accused brother sent to jail in sister murder case at Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
आरोपी भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर के गांव कवाल में रविवार की रात बहन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गांव कवाल निवासी जफर की 22 वर्षीय पुत्री शबीना ने तीन माह पूर्व घर से भागकर गांव सुजडू निवासी युवक से प्रेम विवाह के चलते कोर्ट मैरिज कर लिया था। कोर्ट मैरिज करने से पूरा परिवार उससे नाराज था। सनव्वर अपनी सबसे छोटी बहन शबीना से सबसे ज्यादा प्यार करता था। युवती ने घर से भागकर एक युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। परिजनों के विरोध के बाद सनव्वर ने गांव सुजडू जाकर उसका निकाह करा दिया और गांव कवाल नहीं आने की चेतावनी देकर चला आया था। शबीना के ससुराल में कुछ दिन तो सही बीत गए, लेकिन पंद्रह दिन पूर्व उसके पति शाहबाद काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया, तभी से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। ससुराल वालों से तंग होकर शनिवार को वह अपने पिता के पास गांव कवाल आ गई थी। एक दिन बाद ही रविवार की रात को सनव्वर घर आया और शबीना को देख कर आगबबूला हो गया। सनव्वर ने तमंचे से गोली मारकर शबीना की हत्या कर दी। हत्या को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले को दबाने के लिए मृतका के कपड़े बदल दिए और आसपास पड़े खून को साफ कर दिया। मृतका के शरीर पर गोलियों के निशान की जगह कपड़े ठूंस दिया। 
विज्ञापन


वहीं हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। परिजन पुलिस को गुमराह करते रहे। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर मृतक के शरीर पर निशान दिखवाए, तो घटना का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बाल विवाह, फिर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण के बाद किशोरी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, चार गिरफ्तार

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतका के पिता जफर की तहरीर पर सनव्वर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को रविवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उसकी निशानदेही से तमंचा, कारतूस के दो खोखे व एक कारतूस और खून से सने कपड़े बरामद किए। सोमवार को आरोपी भाई का चालान कर दिया गया।

युवती के शव को दफनाया 
गांव कवाल में रविवार की देर रात को ही सबीना के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शबीना का शव पोस्टमार्टम होने के बाद घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। इस दौरान गांव में पुलिस बल तैनात रहा।

बहन की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं
भाई सनव्वर अपनी बहन को सबसे छोटी होने के कारण उसे सबसे ज्यादा प्यार करता था। घर से भाग कर कोर्ट मैरिज करने के बाद जहां पूरा परिवार उससे नाराज था, वहीं छोटी बहन से अधिक प्यार करने की वजह से सनव्वर ने गांव सुजडू जाकर उसका निकाह उसके प्रेमी शाहबाद से करा दिया और आखिरी बार मिलने को कह कर चेतावनी दी कि घर की तरफ कभी नहीं आना। बहन की हत्या करने का आरोपी सनव्वर को कोई पछतावा नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed