फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Accused Arrested in Sexually Assaulted with Girl of Baghpat in Delhi

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, धमकी भरे पत्र में लिखा था, उन्नाव से भी भयंकर होगा अंजाम

Thu, 12 Dec 2019 09:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 12 Dec 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Accused Arrested in Sexually Assaulted with Girl of Baghpat in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दिल्ली के मुखर्जी नगर में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा के घर पर धमकी भरा पत्र चस्पा करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वर्तमान में जमानत पर जेल से बाहर था। उधर, पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए उसके घर पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा मुखर्जी नगर, दिल्ली में एसएससी की कोचिंग कर रही थी। जुलाई 2018 में बिजरौल गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह मामला दिल्ली मुखर्जी नगर थाने में दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिजरौल गांव के सोहरण, नितीश व गौरव को जेल भेज दिया था। वर्तमान में तीनों आरोपी जमानत पर जेल से बाहर है। 13 दिसंबर को पीड़िता की तीस हजारी कोर्ट, दिल्ली में गवाही है। 
विज्ञापन


वहीं मंगलवार की रात पीड़िता के मकान पर एक धमकी भरा पत्र चस्पा किया गया था। इस पर लिखा था कि यदि पीड़िता ने न्यायालय में गवाही दी तो उन्नाव से भी भयंकर वारदात को अंजाम दिया जाएगा। इससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में आ गए थे। पीड़िता के पिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपी सोहरण के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोहरण पुत्र देशपाल को गिरफ्तार किया है। पीड़िता छात्रा के घर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। दिल्ली में कोर्ट में तारीख पर जाने के लिए भी पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

कांग्रेसियों ने दिया न्याय दिलाने का भरोसा
बृहस्पतिवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीड़िता के घर पर पहुंचे और परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि न्याय की लड़ाई में कांग्रेसी उनके साथ है। इसके बाद कांग्रेसी कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार से मिले और इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ. नरेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, सचिन, देव, सोनू त्यागी, राजीव सैन, चौधरी यशवीर सिंह, अमित दीक्षित मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed