फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   aatank ki giraftari

आतंकियों की गिरफ्तारी से वेस्ट में अलर्ट

Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
aatank ki giraftari
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 वेस्ट यूपी के मेरठ समेत पांच जिलों में आतंकियों और उनके सहयोगियों के छिपे होने का अंदेशा है। आईजी जोन सुजीत पांडेय का कहना है कि देवबंद से पकड़े गए जैश आतंकी शाकिर अंसारी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जिसके बाद से जोनस्तरीय स्पेशल टीम और एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड (एटीएस) कई जिलों में छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

मेरठ कैंट से पाकिस्तानी जासूस मोहम्मद इजाज की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर के देवबंद से आतंकी शाकिर अंसारी की गिरफ्तारी हुई है। जबकि दो आतंकियों को दिल्ली स्पेशल सेल और एटीएस ने दिल्ली से पकड़ा।
विज्ञापन

आईजी जोन के अनुसार शाकिर ने पूछताछ में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर और नोएडा में आतंकियों के होने की बात कही है। वहीं, इस संबंध में आईजी एटीएस भी अपने स्तर से ऑपरेशन चला रहे हैं। आईजी एटीएस का कहना है कि शाकिर से पूछताछ के बाद दिल्ली में पकड़े दोनों आतंकियों से पूछताछ करना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इजाज से ज्यादा शातिर है शाकिर
अफसरों ने बताया कि आईएसआई एजेंट इजाज से ज्यादा शातिर देवबंद से पकड़ा गया आतंकी शाकिर है। जांच रिपोर्ट के मुताबिक देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी इजाज पाकिस्तान भेजता था, लेकिन शाकिर अंसारी आतंकी हमले का प्लान तैयार कर रहा था।
आतंकियों का टारगेट देवबंद का मशहूर मेला त्रिपुर महाबाला सुंदरी देवी था। जांच एजेंसियां शाकिर के साथियों का पता लगाने में जुटी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed