फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A youth has murdered his wife in Bhawanpur of Meerut District

खौफनाक: पत्नी मांगती रही जान की भीख, पर न पसीजा पति का दिल, आखिरी सांस तक गले-छाती पर करता रहा ताबड़तोड़ वार

Fri, 31 May 2024 01:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 31 May 2024 01:28 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में एक युवक ने अपनी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी जान की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी पति पेचकस से ताबड़तोड़ वार करता रहा। आरोपी ने आखिरी सांस तक 30 से ज्यादा वार किए।

विज्ञापन
A youth has murdered his wife in Bhawanpur of Meerut District
आरोपी ललित और दीपा व बच्चों का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में भावनपुर के जयभीमनगर में एंबुलेंस चालक ललित ने पत्नी दीपा (27) की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने गले, सीने और पेट पर 30 से अधिक वार किए। दीपा की चीख सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो दीपा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर भावनपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी पति को पड़ोसी के घर से गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने की बात कही है। वहीं, पति का कहना है कि पत्नी ने उसके रुपयों से अपने नाम जमीन खरीद ली थी। वह उसे बेचकर अलग रहने की धमकी देती थी। हर समय फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लाइव रहती थी।

विज्ञापन

मेडिकल थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी प्रीतम सिंह जाटव ने बेटी दीपा की शादी 10 साल पहले मवाना के ललित वर्मा पुत्र नरेंद्र से की थी। ललित पांच साल से जयभीमनगर में ईश्वरपाल सिंह के मकान में किराए पर रह रहा है। एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस चलाता है। दो बच्चे अंशुमन (7) और गुन्नू (6) हैं। बुधवार रात को करीब दो बजे ललित का पत्नी से झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने पेचकस से दीपा के गले, सीने और पेट पर 30 से ज्यादा वार कर दिए।

सूचना पर भावनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। ललित पड़ोसी के घर से भागने के लिए बाहर निकला तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपा के परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दीपा के भाई अंसमित ने भावनपुर थाने में तहरीर दी है कि ललित अक्सर शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। ललित और उसकी रिनू भी दहेज नहीं लाने पर दीपा को परेशान करते थे। कुछ दिन पहले ललित की बहन उनके घर गई और दीपा के पिता से 20 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर बहन की पेचकस से गोदकर हत्या कर दी। वहीं, हत्यारोपी पति ने कहा कि उसके पिता ने जमीन बेचकर उसको पांच लाख रुपये दिए थे। वे उसने दीपा को दे दिए थे।

विज्ञापन

दीपा ने उन रुपयों से अपने नाम प्लॉट ले लिया था। दीपा अब प्लॉट बेचकर अलग रहने की धमकी देती थी। हर समय फेसबुक और इंस्टाग्राम देखती रहती थी, इसलिए उसने दीपा को मार दिया।

अक्सर करता था पिटाई
दीपा के भाई अंसमित और पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि ललित अक्सर दीपा की पिटाई करता था। घर में हर समय विवाद करता था। घर से कई-कई दिन गायब रहता था। कई बार उसको समझाया लेकिन वह नहीं माना। परिजनों ने बताया कि रात को पुलिस ने उनको सूचना दी कि तुम्हारी बेटी को दामाद ने मार दिया है।

यह भी पढ़ें: Exit Polls: वेस्ट यूपी की इन सीटों पर फेल हो गया था 2019 का एग्जिट पोल, पढ़िए आखिर कहां-कहां पलट गई थी बाजी

आपसी विवाद में की हत्या
एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि हत्यारोपी पति ललित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपसी विवाद के चलते हत्या की है। आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल किए गए पेचकस को बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कौन है कुख्यात सुनील राठी: जिसे कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, घोषित है अंतरराज्यीय माफिया, 41 केस हैं दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed