फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man was attacked with knife in dispute over chair in Ramlila program in Saharanpur

यूपी: रामलीला में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद, देखते ही देखते मारपीट शुरू, फिर युवक पर चाकू से हमला

Thu, 14 Oct 2021 08:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Oct 2021 08:39 PM IST
सार

सहारनपुर में रामलीला देखने के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

विज्ञापन
A young man was attacked with knife in dispute over chair in Ramlila program in Saharanpur
रामलीला - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के खलासी लाइन में चल रही रामलीला में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। वहीं देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन


कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला खलासी लाइन निवासी हर्ष शर्मा ने बताया कि वह बुधवार की रात को क्षेत्र में चल रही रामलीला में गया था। रामलीला में मौजूद काका निवासी खलासी लाइन ने उससे कुर्सी छीन ली। इसको लेकर विवाद हो गया, लेकिन तब रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही काका अपने साथियों को लेकर रामलीला में पहुंचा और कुर्सी पर बैठे हर्ष पर हमला कर दिया। हर्ष का आरोप है कि उस पर चाकू से गर्दन और पेट पर वार कर घायल कर दिया। इससे रामलीला में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवायद: यूपी में हॉट एयर बैलून से रोमांचक हवाई सफर का मजा ले सकेंगे पर्यटक, यहां चल रहीं तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हर्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़ें: कैसे हो डेंगू से मुकाबला: जांच किट ही नहीं, बागपत के जिला अस्पताल में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed