फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man murdered in love affair case in Meerut city at Uttar Pradesh

प्रेम संबंध में युवक की हत्या, नाले में फेंकी लाश, आरोपी ने पूछताछ में बताया पूरा सच

Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
A young man murdered in love affair case in Meerut city at Uttar Pradesh
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में प्रेम संबंध के चलते अपहरण के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई और शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की और दो दिन बाद शव नाले से बरामद कर लिया। पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं एक युवती और उसके माता-पिता को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर मोहल्ला बाजार निवासी नाजिम (18) पुत्र कासिम गांव में ही मजदूरी पर शटल कोक बनाने का काम करता था। कासिम ने बताया कि मंगलवार रात नाजिम घर की छत पर सो रहा था, जहां से उसे अगवा कर लिया गया। पुलिस ने शक के आधार पर मेहंदी हसन को पकड़ किया। मेहंदी हसन ने कड़ी पूछताछ के बाद नाजिम की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि नाजिम की हत्या कर शव बीएनजी स्कूल के पास काली नदी में फेंका था। 
विज्ञापन


एसओ भावनपुर संजय कुमार ने बताया कि शव बरामद कर लिया है। अगवा करने और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जिसे हत्या व शव छिपाने संबंधित धारा में तरमीम कर लिया है। हत्या के पीछे प्रेम संबंध की बात सामने आ रही है। मेहंदी हसन समेत तीन लोगों को पकड़ा है। हत्यारोपी अपने घर से फरार हैं। उनके घर पर ताला लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे तलाशने के बाद बरामद हुआ शव
पुलिस ने मेहंदी हसन को कस्टडी में लेकर गुरुवार को बीएनजी स्कूल के पास काली नदी में पांच घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया। अब्दुल्लापुर के ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। भावनपुर के अलावा गंगानगर थाना पुलिस व सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंचे। नाजिम के शरीर पर डंडों से पीटने के अनगिनत निशान थे। गला दबाने के निशान भी पाए गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान परिवार की महिलाएं भी काली नदी पर पहुंच गईं। शव मिलने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। नाजिम की मां मोमिना, भाई जावेद, आबिद, बिलाल, शाकिब, अदनान व बहन मुस्कान, फिजा, मन्तशा, अक्शा का रो-रोकर बुरा हाल था।

गांव में पुलिस फोर्स तैनात
पुलिस को आशंका थी कि कहीं मृतक के पक्ष में लोग गुस्से में आकर हत्यारोपियों के घर हमला न कर दें, इस आशंका को देखते हुए नाजिम का शव पहुंचने के बाद तक गंगानगर, भावनपुर, किला परीक्षितगढ़ और इंचौली थाना पुलिस गांव में तैनात रही।

वर्जन-
नाजिम के पिता कासिम की तहरीर पर मेहंदी हसन, खुर्शीद और फुरकान पुत्र हनीफ, मुर्सलीम पुत्र मेहंदी हसन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed