{"_id":"5e477ce88ebc3ee5ff245c34","slug":"a-young-man-murdered-in-a-village-of-muzaffarnagar-city-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या, मंदिर के पीछे पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: धारदार हथियार से गर्दन काटकर युवक की हत्या, मंदिर के पीछे पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 15 Feb 2020 10:39 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Feb 2020 10:39 AM IST
सार
यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह एक मंदिर के पीछे पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और साइड में नीचे युवक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर में एक युवक की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कस्बे के योग माया मंदिर के पीछे उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
पड़ाव चौक निवासी मोनू शर्मा (24) पुत्र प्यारेलाल की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मोनू शुक्रवार रात नौ बजे घर से बाहर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कॉलेज से हंसी-खुशी निकले थे डायरेक्टर, घर पहुंचने से पहले ही उतारा मौत के घाट, तस्वीरें
विज्ञापन
बताया गया कि परिजनों ने शुक्रवार रात को उसे खूब ढूंढा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। वहीं शनिवार सुबह उसका शव गांव में ही एक मंदिर के पीछे पड़ा मिला। इससे गांव में दहशत फैल गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसे किसने और क्यों मारा है? वह कस्बे में ही एक जूते की दुकान पर नौकरी करता था।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी हत्या का कारण नहीं पता चला है। जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/