सैनिक ने पत्नी संग फांसी के फंदे पर लटककर दे दी जान, वजह जानने में जुटे पुलिस अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ जनपद में शनिवार को एक सैनिक ने अपनी पत्नी संग फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या की वजह का पता नहीं लग सका है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के कैंट एरिया स्थित राजेश एंक्लेव के आर्मी क्वार्टर में रहने वाले सेना के जवान ने अपनी पत्नी के साथ कमरे में छत के पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पुलिस के अनुसार संदीप माली मूल रूप से महाराष्ट्र के जलगांव जिले के गांव चालीस का रहने वाला था। वह आर्मी में सैनिक के पद पर था। वर्तमान में रोहटा रोड स्तिथ राजेश एंक्लेव के आर्मी क्वार्टर में पत्नी प्रियांशी के साथ रहता था। वह आर्मी कैंट एरिया में फिल्ड यूनिट में तैनात था।
यह भी पढ़ें: अपमान की हदें पार... थूक चाटने को कहा तो साहिल ने दे दी जान, फेसबुक पर बयां किया था दर्द
बताया गया कि शनिवार तड़के दंपती के शव एक साथ पंखे से लटके हुए थे। मौके पर पहुंचे आर्मी सेना के जवानों ने दरवाजे तोड़कर शव बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। अभी तक दंपती के आत्महत्या करने का कारण नहीं पता चला है। मामले में किसी ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/