फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A servant killed a woman in Meerut and police arrested of accused

नौकर ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला, ये रही मर्डर के पीछे की बड़ी वजह

Wed, 01 May 2019 02:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 01 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
A servant killed a woman in Meerut and police arrested of accused
हत्यारोपी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में भावनपुर के शाहकुलीपुर गांव में सोमवार रात चारा डालने को कहने पर नौकर ने महिला को पीट-पीटकर मार डाला। चीख पुकार सुनकर महिला की भाभी दौड़कर आई तो आरोपी नौकर ने उस पर भी हमला कर दिया। लोगों ने घेराबंदी पर आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


भावनपुर थाना गांव शाहकुलीपुर निवासी अमरीश सिंह की बहन सरोज (60) कई वर्षों से अपने भाई के पास ही रहती थी। अमरीश ने बताया है कि करीब तीन साल से सोनभद्र के थाना बारवन गांव निवारी का निवासी राजू उनके घर में नौकरी करता था। सोमवार की रात सरोज ने राजू से पशुओं को चारा डालने के लिए कहा। जिस पर राजू ने इंकार कर दिया। इस मामूली बात पर राजू ने आपा खो दिया और सरोज के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर डाले। 
विज्ञापन


सरोज की चीख-पुकार सुनकर उसकी भाभी मुनेश बचाने के लिए आई तो राजू ने मुनेश के सिर पर भी डंडों से प्रहार कर दिया। शोर सुनकर वहां जमा हुए ग्रामीणों ने आरोपी नौकर राजू को दबोच कर उसकी जमकर पिटाई की। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में भाग्यश्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां मंगलवार सुबह सरोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मुनेश की हालत भी गंभीर बनी है। सरोज के भतीजे विजय कुमार की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी नौकर राजू को गिरफ्तार कर लिया है। सरोज के परिजनों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व राजू को एक ठेकेदार छोड़कर गया था। परिजनों ने कभी सोचा भी नहीं था कि जिस नौकर को वह घरेलू कामकाज की सहायता के लिए काम दे रहे हैं, एक दिन वही घर के लिए काल बन जाएगा। सरोज अपने ससुराल वालों को छोड़कर काफी समय से भाई के घर शाहकुलीपुर गांव में रह रही थी। 

घर में मचा कोहराम
सरोज की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, गांव के लोगों ने बताया है कि रात को जिस समय राजू घटना को अंजाम दे रहा था। वहीं घर में मौजूद बच्चे डर के मारे एक कमरे में जाकर छिप गए थे। जिस पर गुस्साए राजू ने कमरे का दरवाजे पर भी कई बार डंडे से वार किए। एसओ भावनपुर विनय कुमार मलिक ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed